जेब में ब्लास्ट हुआ मोबाइल, होटल में मची अफरा-तफरी 

जेब में ब्लास्ट हुआ मोबाइल, होटल में मची अफरा-तफरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में अचानक एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक होटल में बैठे शख्स की जेब में रखा मोबाइल फट गया। जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। ये शख्स अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गया था जिस दौरान ये हादसा हुआ। हादसे के बाद पूरे होटल में धुंआ-धुंआ फैल गया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

कैसे हुआ हादसा

ये दिल दहला देने वाली घटना मुंबई के भांडुप इलाके की है। जहां भांडुप स्टेशन के पास बगीचा नाम के होटल में एक शख़्स दोस्तों के साथ खाना खाने आया था। घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। खाना खाते वक्त मोबाइल शख्स की शर्ट की पॉकेट में रखा था। खाना खाते वक्त अचानक उसकी जेब से धुंआ निकलने लगा और मोबाइल ब्लास्ट हो गया। आदमी फौरन भागा और जेब से मोबाइल फेंका और अपनी शर्ट उतारी। मोबाइल में धमाके के साथ ही होटल के अंदर अफरा तफरी मच गई। जिस शख्स के मोबाइल में धमाका हुआ उसकी छाती बुरी तरह जल गई। जिसके बाद होटल में मौजूद लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 


सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ये पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि शख्स होटल में बैठा रहता है। अचानक उसकी शर्ट में से धुंआ निकलता है और मोबाइल ब्लास्ट हो जाता है। जिसके बाद शख्स आनन-फानन में मोबाइल फेंककर अपनी शर्ट निकालने लगता है। वहीं आस-पास मौजूद लोग भी इस धमाके की आवाज से उठकर भागने लगते हैं।

बैटरी गर्म होने की वजह से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बैटरी के गर्म होने की वजह से अचानक फोन में आग लग गई। शख्स भी अभी तक असमंजस में है कि अचानक ये हादसा कैसे हुआ। बता दें इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आई हैं। अक्सर फोन चार्जिंग पर लगे लगे फट जाते हैं। 

Created On :   6 Jun 2018 5:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story