मुंबई में नकली नोटों के साथ मनपा अधिकारी गिरफ्तार

Mumbai municipality officer arrested with fake money
मुंबई में नकली नोटों के साथ मनपा अधिकारी गिरफ्तार
मुंबई में नकली नोटों के साथ मनपा अधिकारी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी को घर आवंटित करने के लिए चालीस हजार रुपए की घूस लेते सहायक मुख्य पर्यवेक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कुल दो लाख रुपए की घूस मांगी थी जिसकी पहली किश्त लेते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी जो चालीस हजार रुपए घूस के तौर पर ले रहा था उसमें से तीस हजार नकली यानी बच्चों के खेलने वाले नोट थे।

आरोपी विजय कुमार पाल को घाटकोपर इलाके में स्थित मनपा के ऑफिस से ही गिरफ्तार किया गया। पाल के अलावा शिरीष कुवलेकर नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता को मुंबई महानगर पालिका का एक घर आवंटित किया गया था। वे घर में पहुंचे तो पाया कि वहां पहले से कोई रह रहा है। उन्होंने सहायक मुख्य पर्यवेक्षक पाल से मुलाकात की तो उसने नया घर आवंटित करने के लिए दो लाख रुपए की घूस मांगी।

शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जो नोट दी गई थी उसमें से 10 हजार असली जबकि 30 हजार नकली थी। आरोपी को झांसा देने के लिए नकली नोट असली नोटों के नीचे रखे गए थे।

Created On :   4 July 2017 5:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story