मुंबई : पुराना पुल सड़क पर आ गिरा, हटा रही क्रेन भी पलटी, कोई हताहत नहीं

Mumbai: Old bridge collapses on road, no casualties
मुंबई : पुराना पुल सड़क पर आ गिरा, हटा रही क्रेन भी पलटी, कोई हताहत नहीं
मुंबई : पुराना पुल सड़क पर आ गिरा, हटा रही क्रेन भी पलटी, कोई हताहत नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई के वाशी इलाके में पुराना पादचारी पुल (फुट ओवरब्रिज) हटाने की कोशिश में इसका आधा हिस्सा सड़क पर आ गिरा। पुल को हटाने की कोशिश कर रही क्रेन भी सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसा रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब हुआ। इसके चलते ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी जाम लग गया। 

दरअसल वाशी पुलिस नाका के पास स्थित यह पादचारी पुल पुराना हो गया था। इसका एक हिस्सा पहले ही टूट चुका था। रविवार को सार्वजनिक निर्माणकार्य (PWD) विभाग क्रेन की मदद से इस पुल को हटाने का काम कर रहा था, लेकिन पुल का वजन क्षमता से ज्यादा होने के चलते क्रेन इसका भार नहीं संभाल सकी और पलट गई। साथ ही पुल का आधा हिस्सा भी सड़क पर आ गिरा।

हादसे के चलते मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मुंबई से नई मुंबई जाने के लिए लोगों को पर्यायी रास्तों के इस्तेमाल की हिदायत दी। खबर लिखे जाने तक पुल और क्रेन हटाने का काम जारी था। 

Created On :   7 Oct 2018 2:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story