मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Mumbai rains: All schools and colleges remain closed today amid heavy rain warning
मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
हाईलाइट
  • मुंबई और उसके आस-पास के इलाको में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है
  • मुंबई
  • ठाणे और कोंकण में गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में फिर से बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। मौसम विभाग ने आज (19 सितंबर) मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है है। मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जो भारी बारिश का संकेत देता है। गुरुवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनी के बाद मुंबई, ठाणे और कोंकण में गुरुवार को सभी स्कूल और जूनियर कॉलेज बंद रहेंगे। सभी स्कूल-जूनियर कॉलेज की छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं इसका फैसला जिला प्रशासन वहां के हालात को देखते हुए लेगा। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर पानी भी जमा हो सकता है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बांद्रा वेस्ट से बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने स्कूल-कॉलेज बंद होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, सभी स्कूल-जूनियर कॉलेज बंद रहेंगे। 

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश ने 65 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछली बार 1954 में 3452 मिमी बारिश हुई थी। इस साल सिर्फ मुंबई में 3475 मिमी से अधिक बारिश हुई है। आगे भी बारिश होने की आशंका है। मुंबई में हर सीजन 2353 मिमी औसत बारिश होती है। मुंबई IMD और अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि, यह कई तरह के निम्न दबाव के कारण है।
 

Created On :   19 Sep 2019 2:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story