बारिश से बेहाल मुंबई, शिक्षा मंत्री ने दिए स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश

बारिश से बेहाल मुंबई, शिक्षा मंत्री ने दिए स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश


डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारिश का कहर झेल रही मुंबई नगरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मूसलाधार बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़क, रेल और हवाई सेवाएं ठप हो चुकी है। बस स्टैंड्स पर पानी भरा हुआ है तो रेलवे ट्रैक भी पूरी तरह से जलमग्न है। मौसम खराब होने की वजह से कई हवाई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण शिक्षा मंत्री ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश रुकने का नाम नही ले रही है। घंटों जाम की स्थिति बनी हई है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। ठाणे, पुणे, नागपुर, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मॉनसून का असर कुछ ज्यादा दिख रहा है जिसकी वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं। रेलवे पटरियों पर पानी के चलते नाला सोपारा में सीमित गति से गाड़ियां चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे मार्गों पर पानी का जमाव नहीं है। पालघर में नाला सोपारा में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। 

 

Image result for पानी से मुंबई जाम

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा को मूसलाधार बारिश से जारी रहेगी। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटो में कोलाबा में 170.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो इस सीजन में सबसे अधिक है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले 24-48 घंटे मुंबई के लिए भारी बारिश के साथ मुसीबत लेकर आएंगे। 

बारिश के बाद मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार की तस्वीर

 

 

 

मुंबई के डोम्बीवली रेलवे स्टेशन के पास की तस्वीर 

 

 

Created On :   9 July 2018 9:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story