यात्रियों की कमी से रद्द हुई मुंबई-शिर्डी फ्लाईट, कंपनी ने बताई ये समस्या

Mumbai-Shirdi flight canceled due to lack of passengers
यात्रियों की कमी से रद्द हुई मुंबई-शिर्डी फ्लाईट, कंपनी ने बताई ये समस्या
यात्रियों की कमी से रद्द हुई मुंबई-शिर्डी फ्लाईट, कंपनी ने बताई ये समस्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों उद्घाटन के बाद जोरशोर से शुरू की गई मुंबई-शिर्डी विमान सेवा को ग्रहण लगता दिख रहा है। यात्रियों की कमी के चलते मुंबई से शिर्डी जाने वाली फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। हालांकि एयर इंडिया का दावा है कि परिचालन से जुड़ी समस्या के चलते उड़ान रद्द की गई है। सूत्रों के मुताबिक विमान के लिए सिर्फ 22 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। इसी वजह से उसे रद्द किया गया। हालांकि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने दावा किया कि विमान सेवा देरी के चलते रद्द की गई। शिर्डी में शाम या रात में फिलहाल विमान लैंडिंग नहीं कर सकता। इसीलिए असुविधा को देखते हुए विमान सेवा न चलाने का फैसला किया गया। 

ज्यादा समय नहीं बचा पा रहे यात्री
शिर्डी में रोजाना 60 हजार लोग दर्शन करने आते हैं। अनुमान था कि इसमें 10 से 12 फीसदी श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा से आकर्षित किया जा सकता है, लेकिन लगता है कि भक्तों को विमान सेवा ज्यादा रास नहीं आ रही। इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह है कि करीब ढाई हजार रुपए खर्च करने के बावजूद यात्री ज्यादा समय नहीं बचा पा रहे, क्योंकि एयरपोर्ट पर पहले पहुंचने और फिर शिर्डी में एयरपोर्ट 15 किलोमीटर दूर होने के चलते काफी समय बर्बाद होता है। जबकि सड़क के रास्ते मुंबई से शिर्डी करीब पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है।

 

Created On :   6 Oct 2017 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story