औरंगाबाद : बैंक मैनेजर का घर में घुसकर कत्ल, पुलिस जांच में जुटी

murder of the bank manager in Aurangabad,Police is investigating
औरंगाबाद : बैंक मैनेजर का घर में घुसकर कत्ल, पुलिस जांच में जुटी
औरंगाबाद : बैंक मैनेजर का घर में घुसकर कत्ल, पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क,औरंगाबाद। शुक्रवार आधी रात को एक बैंक अधिकारी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। सुबह 3 बजे घटना उजागर हुई। बताया जा रहा है कि अनुसार शेकटा मध्यवर्ती बैंक के मैनेजर जितेंद्र होलकर अपने परिवार के साथ सातारा के छत्रपति नगर में रहते थे। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी सो गए। रात ढाई बजे होलकर की चीख सुनकर उनकी पत्नी और पुत्र दौड़कर उनके पास आए तो वे जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। किसी ने धारदार हथियार से उनका गला रेल दिया था। उनकी सांसें चल रही थी। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   9 Sep 2017 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story