- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पोर्न दिखाकर नाबालिग से अश्लील हरकत...
पोर्न दिखाकर नाबालिग से अश्लील हरकत करता था म्यूजिक टीचर, तीन साल की सजा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मोबाइल फोन पर पोर्न दिखाकर एक छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले 30 वर्षीय संगीत शिक्षक को ठाणे सत्र न्यायालय ने तीन साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कलीना फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट ने मामले में अहम भूमिका निभाई जिससे स्पष्ट हुआ था कि आरोपी शिक्षक के मोबाइल फोन में पोर्न क्लिप मौजूद था। पिछले साल नौ नवंबर को बच्ची अपने म्यूजिक क्लास से वापस घर लौटी को उसने अपने माता-पिता को बताया कि संगीत शिक्षक संजय पाटील ने उसे अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई और उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने पाटील के खिलाफ राबोडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके दो मोबाइल फोन जब्त किए थे। जिसे जांच के लिए कलीना फारेंसिक लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में साफ हुआ कि आरोपी के मोबाइल में पोर्न क्लिप मौजूद था। रिपोर्ट के आधार पर विशेष अदालत ने आरोपी को तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। राबोडी के सीनियर इंस्पेक्टर आर एम सोमवंशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पुख्ता सबूत इकठ्ठा किए। जिसके आधार पर उसे सजा सुनाई गई।
नातिन से बलात्कार का आरोपी नाना गिरफ्तार
दूसरे एक मामले में नालासोपारा पुलिस ने अपनी 14 साल की नातिन से दुष्कर्म करने वाले 60 वर्षीय नाना को गिरफ्तार किया है। बच्ची अपनी मां और नाना के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई हुई थी इसी दौरान आरोपी ने लड़की से बलात्कार किया। मां के वापस आने के बाद लड़की ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायक पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   16 April 2018 1:00 PM GMT