मुस्लिमों को तीन तलाक, गोरक्षा और अयोध्या विवाद पर RSS देगा सीख

Muslim National Forum will teach Muslims on teen talaq, Gorkha, Ayodhya dispute
मुस्लिमों को तीन तलाक, गोरक्षा और अयोध्या विवाद पर RSS देगा सीख
मुस्लिमों को तीन तलाक, गोरक्षा और अयोध्या विवाद पर RSS देगा सीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरएसएस का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच तीन तलाक, गोरक्षा, अयोध्या विवाद पर आपसी सहमती बनाने के लिए एक नई पहल करेगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नए साल से सेमिनार के माध्यम से मुस्लिम उलेमाओं, धर्मगुरुओं और विश्वविद्यालयों के पूर्व वीसी, कानून के जानकारों की मद्द से समाज में कई मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए सार्थक प्रयास करेगा। इन सेमिनारों के माध्यम से खासकर युवाओं इन मुद्दो पर शिक्षित करेगा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के युवा एवं छात्र इकाई के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद रजाका ने बताया कि देश में फिलहाल तीन तलाक, गोरक्षा, अयोध्या विवाद, जम्मू-कश्मीर विवाद समेत कई मुद्दों पर भ्रम दूर करने और असलियत सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए नए साल के शुरू में दिल्ली में सेमिनार करने का प्लान है।

                               Related image

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कहना है कि तीन तलाक के विधेयक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और केंद्र सरकार आमने-सामने है। जबकि तीन तलाक पर कोर्ट ने कुरान के सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर अपना फैसला सुनाया था। तीन तलाक पर मुसलमानों को कानून के अंतर्गत ही बताया जाएगा कि किस तरह से पुरूष और महिलाओं में असमानता दूर हो सके। साथ ही तीन तलाक खत्म होने पर क्या प्रभाव मुस्लिम महिलाओं पर किस तरह से सार्थक रहेगा इन सब पहलुओं की जानकारी भी समाज को दी जाएगी।

                                      Related image

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कहना है कि वे अपने प्लान के माध्यम से मुस्लिम समाज को गोरक्षा कानून की जानकारी देंगे। जिससे कि गोरक्षा के नाम पर होने वाले विवाद में मुसलमान के नुकसान को रोका जा सके। साथ ही लव जिहाद के नाम पर होने वाले विवादों को रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। गोरक्षा और लव जिहाद पर मुस्लिमों में जागरुकता लाने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।

                            Image result for अयोध्या में मंदिर
                                 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बताया कि अयोध्या में मंदिर और मस्जिद को लेकर बढ़ रही असमानता और तनाव को कम करने की पूरी कोशिश की जाएगी। साथ ही मुस्लिम उलेमाओं, धर्मगुरुओं और विश्वविद्यालयों के पूर्व वीसी, कानून के जानकारों की मद्द से दोनों समुदायों में आपसी सामंजस बैठाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद युवाओं की तरफ की गई गई पत्थरबाजी, आंतकी घटनानओं को रोकने और सरकार की तरफ से वहां शांति के लिए किए गए असल प्रयास की जानकारी देकर स्थिति साफ की जाएगी। 

Created On :   25 Dec 2017 2:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story