सड़क मार्ग से ‘माझी मेट्रो’ रवाना, ट्रायल रन की तैयारियां जोरों पर 

My Metro by road, ready for trial run
सड़क मार्ग से ‘माझी मेट्रो’ रवाना, ट्रायल रन की तैयारियां जोरों पर 
सड़क मार्ग से ‘माझी मेट्रो’ रवाना, ट्रायल रन की तैयारियां जोरों पर 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंतजार की घड़ियां करीब होती जा रही हैं। जी हां, ‘माझी मेट्रो’ के ट्रायल रन के लिए हैदराबाद से ट्रेन के कोचेस (डिब्बे) रवाना हो चुके हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक, अगर मार्ग खुला मिला तो 3 दिन बाद माझी मेट्रो के कोच नागपुर मेट्रोपरियोजना के डिपो में पहुंच जाएंगे। वहीं गुरुवार को शंटिंग इंजन बुलंद की लॉन्चिंग के बाद से परियोजना के कामकाज में नई जान आ गई है।

महामेट्रो के Managing director ब्रिजेश दीक्षित गुरुवार ने बुलंद के उद्घाटन के दौरान 10 से 15 अगस्त के दरम्यान ट्रायल रन शुरू करने की घोषणा की। अब जल्द ही एट ग्रेट सेक्शन अर्थात जमीन में दौड़नेवाली मेट्रो के हिस्से में ट्रायल रन की मेट्रो रेल दौड़ती दिखाई देगी। विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कोकाटे ने बताया कि नियोजन के हिसाब से कोच को नागपुर पहुंचने के लिए  3 दिन लगेंगे। यहां इसके आने के बाद डिपो में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कपलिंग जोड़ी जाएगी। बताया जा रहा है कि हैदराबाद से लाया जा रहा यह कोच अब नागपुर में ही रहेगा।

मेट्रो के शंटिंग इंजन ‘बुलंद’ की लॉन्चिंग 

महा-मेट्रो के डिपो मेंमेट्रो रेल के ट्रायल रन की पूर्व तैयारी के लिए बुलंद (इलेक्ट्रिकल व्हिकल) की लांचिंग गुरुवार को की गई। इसका उद्घाटन MD ब्रिजेश दीक्षित के हाथों किया गया। उन्होंने कहा कि मह- मेट्रो के अध्याय में यह पहला कदम ‘बुलंद’ ने रखा है। बुलंद इलेक्ट्रिकल शंटिंग इंंजन के माध्यम से शीघ्र ही आने वाले कोच को जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से बिछाई गई पटरियों की जांच पड़ताल करने में आसानी होगी। प्रारंभ में दीक्षित ने बुलंद की पूजा कर, उसे पटरी पर चलाने की मंजूरी प्रदान की। बुलंद करीब 100 मीटर चला। उन्होंने बताया कि न्यू एयरपोर्ट स्टेशन तक कोच आने के बाद ट्रायल रन लेने के लिए कई बार परीक्षण किया जाएगा। बुलंद का संचालन इलेक्ट्रिक से होने के कारण पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। हैदराबाद से ट्रायल रन के लिए 3 कोच मंगाए गए हैं। सभी तांत्रिक पहलुओं का परीक्षण करने के बाद आर.डी.एस.ओ. की टीम कोचेस का परीक्षण करेगी। इसके पश्चात सी.आर.एस.सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करेगी। 10 से 15 दिनों के भीतर ट्रायल मूवमेंट शुरू होने की जानकारी उन्होंने दी। 

Created On :   29 July 2017 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story