इतने भयंकर और विशाल, ये समुद्री सांपों का रहस्य, देखें VIDEO

इतने भयंकर और विशाल, ये समुद्री सांपों का रहस्य, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन । दुनिया में कितने ही प्रकार के जीव हैं। हर दिन एक नया अजूबा सामने आ जाता है। वैज्ञानिक एक पहेली सुलझा पाते हैं इससे पहले ही दूसरी के उनके सामने आ खड़ी होती है। सिर्फ जमीनी ही नही, ऐसे ही रहस्यों से भरी पड़ी है हमारी समुद्री दुनिया। यहां एक से बढ़कर जीवन पानी के अंदर रहते हैं। कई तो ऐसे जिनकी काया विशाल है। कई ऐसे जिन्हें देखने के लिए सूक्ष्मजीवी यंत्रों का प्रयोग करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार समंदर में ऐसी भी मछलियां पायी जाती हैं जो इतनी तेजी से रास्ता बदलती हैं कि उड़ती हुई दिखाई देती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखे तो लेकिन एक रहस्यात्मक तरीके से

 

मुंह घोड़े की तरह 

केडबोरोसा विलसी, थोड़ा अजीब है लेकिन ये एक समुद्री सांप का नाम है। इसे ब्रिटिश कोलंबिया के नजदीक ही नॉर्थ अमेरिका के प्रशांत तट पर देखा गया था। इसका नाम कैडी रखा दिया था। इसे केडबोरो की खाड़ी में देखा गया था जिसकी वजह से ही इसका नाम कैडी रख दिया गया। इसके बारे में विशेषज्ञ बताते हैं कि इसका मुंह घोड़े की तरह था। साल 1930 में ऐसे कुछ जीवों के शव भी समुद्र तट पर पाए गए हैं जो अब तक रहस्य बने हुए हैं। कैडी का एक वीडियो भी 2009 में सामने आया था।  

 

अच्छे-खासे इंसान को खड़ा निगलने के लिए काफी

स्टिनसन तट पर भी एक ऐसा ही सांप देखा गया। जिसके पीठ पर कूबड़ थे। ये कुछ-कुछ ईल मछली की तरह था। कहा जाता है कि ये दैत्याकार था और बेहद खतरनाक नजर आ रहा था। इसे सेन फ्रान्सिस्को और कोस्टा मेसा के समीप ही आखिरी बार देखा गया था। इसकी लंबाई करीब 18 मीटर बताई गई है, जबकि इसकी हाइट करीब 3 मीटर तक थी। मुंह भी करीब चार फीट था जो किसी भी अच्छे-खासे इंसान को खड़ा निगलने के लिए काफी था। 

 

Created On :   19 Nov 2017 4:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story