पुलिस अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस

Nagpur additional sessions judge sent notice to police officers
पुलिस अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस
पुलिस अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोर्ट की अवमानना के मामले में नागपुर अतिरिक्त सत्र न्यायलाय ने आर्थिक अपराध शाखा के तत्कालीन पुलिस निरिक्षक ललित वर्टिकर, तत्कालीन पुलिस उपायुक्त श्वेता खेडकर और तत्कालीन पुलिस  सह-आयुक्त शिवाजी बोडखे के खिलाफ नोटिस जारी कर पूछा है कि उन पर अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। दरअसल मामला एड. सतीश उके से जुड़ा है। उके के खिलाफ शोभारानी नलाडे ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होते ही उके ने सत्र न्यायालय की शरण ली थी। तब कोर्ट ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के 48 घंटे पूर्व उन्हें नोटिस देने के आदेश पुलिस को दिए थे। 

अर्जदार प्रदीप उके का दावा है कि 8 जुलाई 2017 को वर्टिकर ने अर्जदार प्रदीप उके और उनके परिवार को दो दिन बाद थाने आकर बयान दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि जब उके और उनका परिवार वहां पहुंचा, तो उन्हें काफी देर तक बिठाया गया, फिर धमकाया गया और उनके भाई सतीश उके को जेल में डालने की धमकी दी गई। जिसके बाद उनके परिवार ने अतिरिक्त सत्र न्यायलाय कोर्ट में अर्जी दायर की। जिस पर कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे कि उके पर अपराध दर्ज करने के पूर्व परिवार को 48 घंटे का नोटिस दें। इसके बाद अजनी पुलिस में 31 जुलाई को उके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अर्जदार के अनुसार ऐसा करके पुलिस ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की है, जिसके बाद कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया है। 

टैक्स वसूलने मनपा कर रही प्रापर्टी नीलाम, खरीदार के सुपुर्द किया बिक्री पत्र

महानगर पालिका संपत्ति कर नहीं भरने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति नीलाम कर रही है। कार्रवाई की अंतिम कड़ी में एक संपत्ति खरीदार को  ब्रिकी पत्र दिया गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 23 के मकान नंबर 1702 के संपत्ति मालिक शत्रुघ्न तालेकर पर मनपा के संपत्तिकर विभाग का 3 लाख 60 हजार 380 रुपए बकाया था। संपत्तिधारक 1998 से संपत्ति कर नहीं भर रहा था, जिसके बाद उसे दिवालिया घोषित कर दिया गया।  चेतावनी के बाद भी  संपत्ति कर नहीं भरने पर मनपा ने उक्त संपत्ति को नीलामी के लिए निकाला। 24 दिसंबर 2018 को संपत्ति की नीलामी की गई, जिसे 76 लाख 100 रुपए की बोली लगाकर सरिता जैन व नीतेश जैन ने खरीद लिया। शनिवार 4 मई को खरीदारों को संपत्ति कर बिक्री पत्र दिया गया। यह सारी कार्रवाई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, सहायक आयुक्त सुभाष जयदेव व सहायक अधीक्षक नरेन्द्र बावनकर, कर निरीक्षक पुरुषोत्तम भड़ंग ने की।

Created On :   6 May 2019 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story