झांसा देकर बनाए संबंध, शादी की बात करते ही मुकरा, आरोपी गिरफ्तार

Nagpur city : Accused of sexual harassment arrested by police
झांसा देकर बनाए संबंध, शादी की बात करते ही मुकरा, आरोपी गिरफ्तार
झांसा देकर बनाए संबंध, शादी की बात करते ही मुकरा, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण कर शादी से मुकरने वाले आराेपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी के परिजनों ने भी किशोरी के साथ मारपीट कर गालीगलौज की। पुलिस ने आरोपी राहुल बोंद्रे के भाई अनमोल बोंद्रे और मां अनिता बोंद्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल बोंद्रे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल बोंद्रे आर्किटेक्ट है। 

आरोपी के यहां किराए से रहती थी किशोरी
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी हुड़केश्वर क्षेत्र में परिवार के साथ राहुल बोंद्रे के घर में किराए से रहती थी। पीड़िता के परिवार में माता-पिता और छोटा भाई है।  आरोपी राहुल आर्किटेक्‍चर है, वह एक कंपनी में नौकरी करता है। पीड़िता जब 14 वर्ष की थी तब राहुल ने मौका पाकर उसके कमरे में जबरन घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी राहुल ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसके छोटे भाई और माता-पिता की हत्या कर देगा।

तीन वर्ष से कर रहा शोषण
आरोपी की धमकी से डर कर पीड़िता करीब तीन वर्ष तक उसकी ज्यादती सहती रही। राहुल के घर में जब तक वह किराए से रहती थी तब तक पीड़िता के परिजनों के घर से बाहर जाते ही वह उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की बढ़ती ज्यादती से परेशान होकर आखिर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसकी करतूतें अपनी मां को बताई। बेटी की बदनामी के डर से पीड़िता के माता-पिता ने राहुल का घर छोड़कर दूसरी जगह पर किराए से रहने चले गए। राहुल वहां पर भी जाने लगा था।

दिखाए शादी के सपने
पीड़िता को उसने शादी के सपने दिखाने लगा था। इस बहाने से वह उसके प्रेमजाल में फंस गई थी। इस दौरान भी उसने कई बार संबंध बनाया। जब पीड़िता दो माह की गर्भवती हो गई तब आरोपी राहुल घबरा गया। उसने गर्भपात की दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता को राहुल की दूसरी युवती से शादी होने की बात पता चली तब वह उसके घर गई। वहां पर विवाद होने पर राहुल, उसका भाई अनमोल और मां अनिता बोंद्रे ने गालीगलौज कर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर हुड़केश्वर थाने के उपनिरीक्षक लहाने ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी व कथित प्रेमी राहुल बोंद्रे को गिरफ्तार कर लिया है। हुड़केश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

घर पर आना-जाना था 
हुडकेश्वर थाने के उपनिरीक्षक लहाने ने बताया कि पीडिता ने बयान दिया है कि उनके प्रेम संबंध के बारे में राहुल के  परिजनों को पता था। उसका राहुल के घर पर आना जाना था। उसके परिजनों ने उनके प्रेम संबंध का कभी विरोध नहीं किया। पीड़िता ने उसे जब रविवार को शादी करने की बात की तो परिजनों का विरोध शुरू हो गया। राहुल ने भी साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने हुड़केश्वर थाने में आरोपी राहुल के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाई व मां के बारे में शिकायत दर्ज कराई।
 

Created On :   22 May 2019 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story