कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर दुष्कर्म, पॉलिसी के काम से बुलाया था दफ्तर

Nagpur city : Policy agent drugged and raped a 38 year old girl
कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर दुष्कर्म, पॉलिसी के काम से बुलाया था दफ्तर
कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर दुष्कर्म, पॉलिसी के काम से बुलाया था दफ्तर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला शनिवार को उजागर हुआ। आरोपी इश्योरेंस एजेंट के खिलाफ बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 34 वर्षीय महिला है। जो की ट्रैवल एजेंसी में काम करती है,जबकि आरोपी आरिफ अब्दुल कादिर शेख (44)  इतवारा बाजार निवासी है। आरिफ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है और लोगों की पॉलिसी निकालने का काम करता है। पीड़िता ने भी आरिफ के पास अपनी पॉलिसी निकाली थी। इस कारण आरिफ का महिला के दफ्तर में आना-जाना लगा रहता था। इससे उनमें औपचारिक बातचीत होते रहती थी। एक बार पॉलिसी के संबंध में बातचीत करने के लिए आरिफ ने महिला को अपने दफ्तर में बुलाया। महिला को शीतपेय पिलाया गया । 

मौका देखकर आरिफ ने शीतपेय में बेहोशी की दवा मिलाई। उसका सेवन करते ही महिला बेहोश हुई। उसके बाद आरिफ ने महिला से दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने इस कृत्य के लिए आरिफ को फटकार लगाई। जिससे महिला काे डराया धमकाया गया। इस बीच आरिफ ने उससे शादी करने का भी वादा किया। इसकी आड़ में मई 2017 से दिसंबर 2018 तक यह सिलसिला जारी रहा। संबंधों के चलते महिला ने आरिफ से शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरिफ पहले से शादीशुदा होने के कारण उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला थाने पहुंचा। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी आरिफ की गिरफ्तारी होना बाकी है। 

Created On :   20 April 2019 2:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story