यलो जोन में नागपुर, चार दिन इसी तरह रहेगा मौसम

Nagpur in the yellow zone, it remain like this for four days
यलो जोन में नागपुर, चार दिन इसी तरह रहेगा मौसम
यलो जोन में नागपुर, चार दिन इसी तरह रहेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर फिलहाल यलो जोन में है और अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बरकरार रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक ही रह सकता है। फिलहाल रेड जोन में जाने की उम्मीद कम जताई जा रही है। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, पर गर्म हवा के झोंके लगने की संभावना है। 

छका रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मौसम में होने वाले बदलाव के कारण शहर में तापमान पर थोड़ा असर पड़ रहा है। कभी थोड़ा बढ़ जाता है, तो कभी थोड़ा कम हो जाता है। चार दिन तक तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नहीं है। 24 मई तक 45 डिग्री के आस-पास ही तापमान रहेगा हालांकि दिन में गर्म हवा चलती रहेगी।

फिलहाल यलो जोन में शहर
नागपुर फिलहाल येलो जोन में है। 45 डिग्री तक येलो जोन होता है और चार दिन तक पारा इसी के आस-पास रहेगा। सोमवार को विदर्भ में सबसे ज्यादा तापमान चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी में 45.9 डिग्री रहा। दस दिन से विदर्भ में चंद्रपुर जिला सबसे गर्म बना हुआ है।

फसल पर भी असर
उल्लेखनीय है कि मई महीने में भीषण गर्मी तो कभी मौसम में बदलाव के चलते विदर्भ की संतरा फसल भी प्रभावित हुई है। कलमेश्वर, नरखेड़, काटोल, कोंढाली, मोहपा व सावनेर में काफी हिस्सों में किसान संतरे की पैदावार लेते हैं, लेकिन मौसम परिवर्तन के चलते उनकी मृग बहार पर खतरा मंडरा रहा है। जलाशयों का जल स्तर नीचे चला गया है। कुएं सूख गए हैं। बोरवेल हवा फेंक रहे हैं ऐसे में किसान जिस उत्पादन के भरोसे हैं उन फसलों के लिए सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। जनता जलसंकट से जूझ रही है ऐसे में फसलों को पानी कहां से दिया जाए यह सवाल किसानों के सामने उपस्थित हो रहा है।

 

Created On :   21 May 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story