दिल्ली और मुंबई से महंगा रहेगा नागपुर मेट्रो का किराया, 15 रुपए से होगी शुरुआत

Nagpur Metro fares will be expensive from Delhi and Mumbai
दिल्ली और मुंबई से महंगा रहेगा नागपुर मेट्रो का किराया, 15 रुपए से होगी शुरुआत
दिल्ली और मुंबई से महंगा रहेगा नागपुर मेट्रो का किराया, 15 रुपए से होगी शुरुआत

कुंदन साहू , नागपुर । मेट्रो का बेसब्री से इंतजाार कर रही जनता  मात्र 15 रुपए से मेट्रो की यात्रा कर सकेगी जो दिल्ली और मुंबई से महंगा हो रहा है। यह न्यूनतम किराया होगा।    मुंबई और दिल्ली दोनों जगह मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपए है। दिल्ली मेट्रो में 0-2 किलोमीटर के लिए 10 रुपए न्यूनतम किराया और मुंबई मेट्रो में 0-3 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 10 रुपए है। नागपुर मेट्रो का न्यूनतम किराए 0-2 किलोमीटर के लिए 15 रुपए आंका जाना इसके महंगे होने का संकेत दे रहा है। सीएमआरएस दौरे के बाद इसके कमर्शियल रन को हरी झंडी मिल जाएगी, लेकिन यह कमर्शियल रन का बेस रेट क्या हो सकता है, इसे लेकर कयास लग रहे हैं। बेस रेट अर्थात मेट्रो में सफर करने का न्यूनतम और अधिकतम किराए के बारे में महामेट्रो प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह 2014 के जीआर के अनुसार ही होगा। अर्थात मेट्रो राइड का मजा न्यूनतम 15 रुपए में दिए जाने की चर्चा है। वहीं 41 रुपए अधिकतम रखा जाना माना जा रहा है। लिहाजा एटग्रेट अर्थात प्रायोरिटी सेक्शन में खापरी से एयरपोर्ट साउथ स्टेशन तक के 3.7 किलोेमीटर का न्यूनतम किराया 15 व अधिकतम 19 रुपए चुकाना रखा जाना तय माना जा रहा है। फिलहाल यह बेस रेट थोड़ा महंगा लग रहा है, ऐसे में मास ट्रांसपोर्ट बनने में कितना ट्रेन कितना समय लगेगा, यह कहा नहीं जा सकता। 

इस आधार पर है बेस रेट 
महामेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रजेश दीक्षित ने कहा कि मेट्रो का बेस रेट सन 2014 के जीआर के आधार पर ही रखा जाएगा। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के नगर रचना विभाग द्वारा 30 जनवरी 2014 को जारी जीआर में इस बेस रेट के बारे में उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि नागपुर सुधार प्रन्यास की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को शहर परिवहन समस्या निवारण के लिए अध्ययन करने का जिम्मा दिया गया था। लिहाजा डीएमआरसी ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए अध्ययन किया था। इसके तहत नागपुर मेट्रो रेल के लिए सन 2018-19 में यात्री किराए की दरों को प्रस्तावित किया था। 

दिल्ली और मुंबई में हैं 10-10 रुपए
अगर डीएमआरसी की रिपोर्ट को आधार बनाकर नागपुर मेट्रो के बेस रेट को लागू किया जाता है, तो यह दिल्ली और मुंबई मेट्रो के मुकाबले महंगी साबित होगी। मुंबई और दिल्ली दोनों जगह मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपए है। दिल्ली मेट्रो में 0-2 किलोमीटर के लिए 10 रुपए न्यूनतम किराया और मुंबई मेट्रो में 0-3 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 10 रुपए है। नागपुर मेट्रो का न्यूनतम किराए 0-2 किलोमीटर के लिए 15 रुपए आंका जाना इसके महंगे होने का संकेत दे रहा है। 

यह है व्यवस्था
बता दें कि मेट्रो परियोजना के फेज -1 में ऑटोमोटिव से लेकर खापरी तक और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर तक के कॉरिडोर को शुरू करना प्रस्तावित है। मेट्रो को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट का जरिया बनाने के लिए महाकार्ड का विमोचन भी किया गया था। इसी के साथ सभी स्टेशनों में टिकट बिक्री की सुविधा भी रहेगी। दिव्यांगों के लिए भी विशेष खिड़कियों का प्रबंध रखा गया है। टिकट में गड़बड़ी या समूह में सफर करने के दौरान कम टिकट आदि की समस्या को हल करने के लिए एक्जिट गेट पर ही विशेष टिकट घर की व्यवस्था की गई है। 

Created On :   22 March 2018 5:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story