मेट्रो की राह में रेलवे बड़ा अडंगा, फिर भी 2019 दिसंबर तक नागपुर में दौड़ेगी मेट्रो

Nagpur Metro start till December 2019 after the problems of railways
मेट्रो की राह में रेलवे बड़ा अडंगा, फिर भी 2019 दिसंबर तक नागपुर में दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो की राह में रेलवे बड़ा अडंगा, फिर भी 2019 दिसंबर तक नागपुर में दौड़ेगी मेट्रो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रो की राह उतनी आसान भी नहीं है। इसकी राह में कई रोड़े हैं। जिसमें ट्रैफिक, एनएचआई के साथ मुख्य रूप से रेलवे का भी सामावेश है। बावजूद इसके 2019 के दिसंबर तक मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य सामने रखा गया है। यह जानकारी महा मेट्रो के निदेशक बृजेश दीक्षित ने दी। वे शुक्रवार को खापरी डिपो परिसर में रीच वन के लिए बन रहे आखरी सेगमेंट के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि रीच-1 बर्डी से खापरी की राह आसान है। 3 हजार 315 सेगमेंट को मिलाकर यह मार्ग बनने वाला है। जिसके लिए आज आखरी सेगमेंट का काम भी पूर्ण हो गया है। भले ही सेंगमेंट का काम हुआ है, लेकिन इसके बाद पीअर और फिर गर्डर के काम किये जानेवाले हैं। आखरी सेगमेंट का होना यह दर्शा रहा है, कि मेट्रो धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रही है।  उन्होंने कहा कि, काम तेजी से होने के बावजूद मेट्रो की राह में 3 मुख्य अडंगे हैंं जिसमें सबसे बड़ा अडंगा ट्रैफिक का है।ट्रैफिक के बीच मेट्रो का काम करना बहुत परेशानियां पैदा कर रहा है। खासकर गड्‌डीगोदाम परिसर में हो रहे मेट्रो के काम में ट्रैफिक की वजह से काफी  समस्या आ रही है। इससे निपटने के बाद डबल डेकर में एनएचआई का रोल आता है। जो राशि के अभाव में प्रभावित हो सकता है।  रही सही कसर रेलवे लाइन निकाल रही है। गड्‌डीगोदाम में जो रेलवे लाइन क्रास हो रही है। उसके लिए अभी रेलवे से एनओसी नहीं मिली है। ऐसे में यह सारी परेशानी मेट्रो के काम को प्रभावित करने के लिए काफी है। फिर भी आनेवाले साल के अंत तक पूरे शहर में ही मेट्रो को चलाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है।

वर्तमान स्थिति में बिना रूके बिना थके तर्ज पर काम किया जा रहा है। जिसमें 6 हजार 509 मजदूर लगे हैं। इनके रहने के लिए मेट्रो ने अलग से व्यवस्था कराई है। इसके अलावा सुपरवाइजर, इंजीनियर से लेकर अन्य एक हजार से ज्यादा अधिकारी भी हैं। संसाधनों में मशीनों की संख्या भी 100 को पार करते जा रही है।

तो 2 माह में बन जाएगा मेट्रो हाउस
मेट्रो चलाने के साथ मेट्रो ऑफीस का काम भी तेजी से चल रहा है। भीतर का काम लगभग हो गया है। बाकी अब सिर्फ बाहर का काम होनेवाला है। जो जल्दी होनेवाला है। 2 माह में इसे पूरा करने की उम्मीद की जा सकती है।

Created On :   12 Oct 2018 10:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story