रेड लाइट एरिया से 12 वारांगनाएं गिरफ्तार, एक नाबालिग भी मिली

Nagpur police raided ganga jamuna basti and arrested 12 whore
रेड लाइट एरिया से 12 वारांगनाएं गिरफ्तार, एक नाबालिग भी मिली
रेड लाइट एरिया से 12 वारांगनाएं गिरफ्तार, एक नाबालिग भी मिली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के रेड लाइट एरिया गंगा जमुना बस्ती में पुलिस ने छापा मारा। इस बस्ती से 12 वारांगनाओं को पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार किया। एक देह व्यवसाय अड्डे से नाबालिग लड़की को भी पकड़ा  गया। पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लकड़गंज पुलिस के एक दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि गंगा जमुना बस्ती में कुछ महिला दलाल अपने देह व्यापार अड्डे पर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यवसाय करा रही हैं। पुलिस दस्ते ने छापा मारा और देह व्यापार में लिप्त 12 वारांगनाओं  को धर-दबोचा। एक महिला दलाल के अड्डे से एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया गया।  इस बस्ती में पिछले कुछ दिनों से कम उम्र की लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है।  इस बस्ती में इसके पहले भी पुलिस कई बार छापामार कार्रवाई कर चुकी है। इसके पहले इस बस्ती के कुछ देह व्यापार अड्डों पर सील लगाई गई थी। इस बस्ती को शुरू रखने के लिए आंदोलन तक किया गया था। इस बस्ती में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों की महिलाओं व युवतियों को लाकर उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पिछले दिनों दो महिला दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

युवती ने लगाई फांसी
कलमना थानांतर्गत मोबाइल पर प्रेमी से चैटिंग करने की बात पता चलने पर परिजनों ने किशोरी को फटकार लगाई। वह बदनामी के डर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कलमना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों का एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध हो गया। किशाेरी उससे मोबाइल फोन पर चैटिंग करती थी। 

Created On :   27 Feb 2019 6:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story