मैकेडोनिया अब कहलाएगा रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैकेडोनिया, संसद की मंजूरी

Name Change to ‘North Macedonia’ Approved by Macedonian Parliament
मैकेडोनिया अब कहलाएगा रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैकेडोनिया, संसद की मंजूरी
मैकेडोनिया अब कहलाएगा रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैकेडोनिया, संसद की मंजूरी
हाईलाइट
  • अब मैकेडोनिया को रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैकेडोनिया के नाम से जाना जाएगा।
  • नाम बदलने के साथ ही ग्रीस के साथ 27 साल से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो गया है।
  • मैकेडोनिया की संसद ने शुक्रवार (11 जनवरी) को देश का नाम बदलने के लिए संविधान में संशोधन किया।

डिजिटल डेस्क, स्कॉप्जे। मैकेडोनिया की संसद ने शुक्रवार (11 जनवरी) को देश का नाम बदलने के लिए संविधान में संशोधन किया। मैकेडोनिया का नाम रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैकेडोनिया करने के लिए संसद से मंजूरी मिल गई है। 120 सीटों वाली संसद में 81 डेप्यूटीज ने नाम बदलने के पक्ष में मतदान किया। विपक्षी VMRO-DPMNE के प्रतिनिधियों, जिन्होंने ग्रीस के साथ समझौते का विरोध किया, ने वोटिंग का बहिष्कार किया। इस मंजूरी के साथ ही  ग्रीस के साथ 27 साल से चला आ रहा विवाद भी अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। इस मंजूरी ने मैकेडोनिया के नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन और यूरोपियन यूनियन की मेंबरशिप का भी रास्ता खोल दिया है।

 

 

प्रवक्ता ने बताया कि मेकेडोनियन पार्लियामेंट ने शुक्रवार को ग्रीस के साथ एग्रीमेंट का फाइनल मंजूरी दे दी। इस मंजूरी ने लंबे समय से ग्रीस और मेकेडोनिया के बीच चले आ रहे कूटनीतिक विवाद को सुलझा लिया है। ग्रीस सालों से इस बात को जोर देकर कहता आ रहा था कि मेकेडोनिया नाम उसके नार्दन रीजन को बिलॉन्ग करता है। US, जर्मनी और यूरोपियन यूनियन की अथॉरिटीज ने दोनों देशों के समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

वोटिंग के बाद मेकेडोनिया के विदेश मंत्री निकोला दिमित्रोव ने कहा कि हम भविष्य को खोलकर इतिहास बना रहे हैं। हमने साबित कर दिया है कि चमत्कार होते हैं। हमने दिखा दिया है कि हम यूरोपियन है, केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि यूरोपीय मूल्यों के संदर्भ में भी। उन्होंने कहा कि इतिहार रचने को लेकर हमें गर्व है।

बता दें कि इन देशों ने जून में नए नाम पर समझौते की डील की थी, लेकिन एथेंस में संसद के समझौते के बाद ही मैकेडोनिया के नए नाम का इस्तेमाल करना शुरू किया जा सकता था। पार्लियामेंट्री सेशन की शुरुआत में, प्रधान मंत्री ज़ोरान ज़ेव ने कहा कि नाम में बदलाव से "भविष्य के दरवाजे खुलेंगे, मैकेडोनिया के यूरोपीय भविष्य" और उत्तरी अटलांटिक गठबंधन में शामिल होंगे। पिछले तीन दिनों में सैकड़ों लोग संसद के सामने इस डील का विरोध कर रहे थे।
 

Created On :   11 Jan 2019 7:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story