मोदी सरकार ने 431 पाक हिंदुओं को दिए Long Term Visas

Narendra modi government national long visa granted to 431 pak hindus
मोदी सरकार ने 431 पाक हिंदुओं को दिए Long Term Visas
मोदी सरकार ने 431 पाक हिंदुओं को दिए Long Term Visas

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने 431 पाक हिंदुओं को लंबी अवधि के वीजा जारी किए हैं। भारत-पाक के तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद लंबी अवधि के वीजा देना बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस फैसले के साथ सरकार ने इन लोगों को काम धंधा करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति भी दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व अनुमति के बगैर भी यह लोग बैंक खाते खुलवा सकते हैं। यह लोग ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा सकते हैं।

मोदी सरकार ने वीजा के अलावा इन पाक हिंदुओं को पेन व आधार कार्ड हासिल करने के साथ प्रॉपर्टी भी खरीदने का अधिकार दिया है। संवेदनशील जगहों जैसे सैन्य ठिकानों के आसपास अचल संपत्ति की खरीद फरोख्त की अनुमति इन लोगों को सरकार ने नहीं दी है। गौरतलब है कि सरकार को सितंबर माह में पाक, अफगान व चीन जैसे देशों से कुल छह हजार 25 वीजा आवेदन मिले थे, जिनमें से चार हजार 57 को मंजूरी दी जा चुकी है। पाक नागरिकों को ज्यादातर मेडिकल वीजा दिए गए हैं।

भारतीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र की हालिया नीति के मद्देनजर पाक के अतिरिक्त अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई समुदाय के लोगों को लंबी अवधि के वीजा जारी किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन लोगों के साथ वहां पर भेदभाव पूर्ण बर्ताव किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने 1800 पाकिस्तानी नागरिकों (अहमदिया समुदाय) को भारत में आने की अनुमति जारी की है। यह लोग पंजाब के गुरदासपुर जिले में होने वाले जलसा सालाना में शिरकत करने आ रहे हैं। पिछले साल इन लोगों को वीजा जारी नहीं किए गए थे जबकि 2015 में ऐसे 5000 वीजा जारी किए गए थे। पठानकोट व उड़ी हमलों के बाद सरकार ने वीजा न जारी करने का फैसला लिया था।

Created On :   29 Oct 2017 2:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story