अनंत कुमार के निधन के बाद तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा

Narendra Singh Tomar become Ministry of Parliamentary Affairs
अनंत कुमार के निधन के बाद तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा
अनंत कुमार के निधन के बाद तोमर को संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा
हाईलाइट
  • अनंत कुमार के निधन के बाद हुआ मोदी कैबिनेट में फेरबदल
  • कैमिकल व फर्टिलाइजर मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केन्द्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को सौंपा गया है
  • संसदीय कार्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन के बाद मोदी कैबिनेट में उनके विभागों के उत्तराधिकारी चुन लिए गए हैं। कैमिकल व फर्टिलाइजर मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केन्द्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को सौंपा गया है, वहीं संसदीय कार्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिया गया है। बता दें कि वर्तमान में नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री हैं। वहीं सदानंद गौड़ा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय संभाल रहे हैं।

 

अनंत कुमार के निधन के बाद से ही उनके मंत्रालय को लेकर सरकार ने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया था। चूंकि संसद के शीतकालीन सत्र की तिथि घोषित होने वाली है, लिहाजा नए संसदीय कार्य मंत्री के नाम की घोषणा भी जल्द की जानी थी। ऐसे में नरेन्द्र सिंह तोमर को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही थी, उनमें तोमर के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्‌डा का नाम शामिल था।

गौरतलब है कि रविवार की देर रात करीब 1.30 बजे केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया था, उन्हें कैंसर था। अनंत कुमार ने बेंगलुरु के अपने घर पर अंतिम सांस ली थी। अनंत कुमार 59 साल के थे, और मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री एवं कैमिकल व फर्टिलाइजर मंत्री थे। कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से अनंत कुमार छह बार सांसद रहे।

Created On :   13 Nov 2018 3:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story