नर्मदा सेवा मिशन : सीएम शिवराज लेंगे विभागवार कामों का ब्यौरा

Narmada Seva Mission : CM Shivraj lifts departmental review meeting
नर्मदा सेवा मिशन : सीएम शिवराज लेंगे विभागवार कामों का ब्यौरा
नर्मदा सेवा मिशन : सीएम शिवराज लेंगे विभागवार कामों का ब्यौरा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान चिन्हित कार्यों की जमीनी हकीकत अब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देखेंगे। गुरूवार को मंत्रालय में नर्मदा सेवा मिशन की समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज ने ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विभागवार और 16 जिलों के लक्ष्यों और प्रगति के बारे में जानकारी ली।

गुरूवार को हुई इस समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बताया कि तटीय क्षेत्र में कचरा एकत्रण की 123 पेटियां लगाई गई है। घाटों पर 119 चेंजिंग रूम बन गए हैं। प्रतिमा और ताजिए विसर्जन के लिए अलग से 28 कुंडों का निर्माण कराया गया है। तटीय स्थल पर 19 मुक्तिधाम स्थापित किए गए हैं। मिशन के तहत 44 नगरीय निकायों को इन्टीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 9 क्लस्टर बनाकर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक नगरीय निकाय को दो मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध करवाए हैं। सार्वजनिक शौचालय सवा चार करोड़ रूपए अधिक खर्च कर बनवाए जा रहे हैं। कुल 20 नगरों के लिए 21 सीवेज परियोजनाएं बनी हैं। 

कृषि विभाग ने बताय कि कृषि कचरे को खाद में बदलने के 4640 नाडेप, वर्मीकम्पोट की 19 हजार 400 इकाईया स्थापित की गई हैं। बायोगैस की 351 यूनिट भी लगाई जा रही हैं। नर्मदा तटीय इलाके में 21 हजार से अधिक खेतों में मेड़ का कार्य पूर्ण हो गया है। अभी 2634 कार्य प्रगतिरत है। भूमि की जांच के लिए 15 लाख 12 हजार से ज्यादा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं।  बैठक में पर्यावरण विभाग ने बताया कि नर्मदा जल की गुणवत्ता का प्रति माह आंकलन पब्लिक डॉमिन में प्रदर्शित किया गया है। नदी जल ग्रहण क्षेत्र में स्थापित सभी 11 प्रमुख प्रदूषणकारी उद्योगों में उपचार व्यवस्था की गई है। वहीं उद्यानिकी विभाग ने तटीय क्षेत्र में एक किलोमीटर पट्टी तक फल पौधरोपण के लिए 26 हजार 139 कृषकों को जोड़ा गया है और 13 हजार 906 हेक्टर क्षेत्र में 41 लाख 72 हजार फलदार पौधे रोपित हो चुके हैं। विभाग ने कोल्डरूम, शीत भंडारण, प्याज भंडारण की क्षमता वृद्धि, सोलर ड्रायर और प्रसंस्करण उद्योगों को वित्तीय सहायता की पहल की है। ऊर्जा विकास निगम ने तटीय जिलों में 2 हजार 525 सोलर पंप, 37 लाख 40 हजार एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट 1 लाख 3 हजार, फैन 13 हजार 409 वितरण और रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की 2 हजार 431 इकाईयों की स्थापना के कार्य किए गए हैं। 

जबलपुर, उमरिया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण
वहीं उद्योग विभाग जबलपुर के उमरिया डूगंरिया और होशंगाबाद के मोहासा बाबई औद्योगिक क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट का निर्माण करवा रहा है जो क्रमश: वर्ष 2018 के अंत और वर्ष 2019 के पहले पूरे हो जाएंगे। जल संसाधन विभाग ने बताया कि नर्मदा पर स्थित बड़े बांधों के कारण नदी प्रवाह नहीं रूके, इसकी 50 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। अभी तक 3 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं। कुल 28 परियोजनाओं का निर्माण पूर्णता की ओर है। शेष परियोजनाओं में विभिन्न चरणों में कार्य प्रगतिरत है। ग्रामोद्योग विभाग ने बताया कि ग्रामोद्योग की 150 इकाईयां स्थापित करवाने का कार्य किया जा रहा है। माटी शिल्पियों के प्रशिक्षण और रेशम कृषकों की सहायता गतिविधियां भी प्रगतिरत है। ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि नर्मदा किनारे के ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराने के कार्य 528 ग्रामों में पूर्ण हो गए है। अभी 205 में कार्य जारी है। बॉयोडिग्रेडबल और नॉनबायोडिग्रेडबल कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को दिया गया है। तीन करोड़ पौधों का रोपण हुआ है। वृक्षों के रखरखाव के लिए 55 हजार व्यक्ति नियुक्त हुये हैं। पौधों का विगत दिनों सत्यापन भी करवाया गया है।

23 सितंबर को स्कूलों में नदी दिवस
स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि बच्चों और उनके पालकों को नदी संरक्षण के लिए प्रेरित करने आगामी 23 सितंबर को विद्यालयों में नदी दिवस मनाया जाएगा। पर्यटन निगम ने क्षेत्रांतर्गत 8 होटलों में से 4 में वैज्ञानिक तरीके से कचरा निष्पादन, गांवों और घाटों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के कार्यों की जानकारी दी गई। पर्यटन हेतु सौर ऊर्जा चलित 174 नावें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Created On :   25 Aug 2017 2:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story