- Home
- /
- जबलपुर स्टेशन पर आन-बान-शान से...
जबलपुर स्टेशन पर आन-बान-शान से लहराया 100 फीट ऊँचे स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मप्र की संस्कारधानी के रेलवे स्टेशन में सौ फीट ऊंचे स्तंभ पर बुधवार को देश का राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा लहराया गया। शान से लहराते तिरंगे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया है। सांसद राकेश सिंह द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल द्वारा जबलपुर स्टेशन पर निर्मित 100 फीट ऊंचे स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों ने सुमधुर धुन के साथ ध्वजारोहण स्तंभ के शीर्ष तक राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ऐतिहासिक दिन बन गया-
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य रेलवे स्टेशन जबलपुर परिसर में आज बुधवार 6 मार्च का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब यहां पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा आन-बान-शान से लहराने लगा। 100 फुट ऊंचाई का यह तिरंगा शहर के हर क्षेत्र से नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
हर किसी को करना चाहिए सम्मान-
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी और महापौर डॉ श्रीमती स्वाति गोडबोले ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। ततपश्चात रेल बैंड द्वारा राष्ट्र गान की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। पमरे के जबलपुर स्टेशन के सामने सांसद राकेश सिंह ने तिरंगा फहराकर संस्कारधानी के नागरिकों को संदेश देते हुए कहा है तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है हर नागरिक को इसका समान करना चाहिये।
बन गया शेल्फी प्वाइंट-
इसी क्रम में उन्होंने शेल्फी प्वाइंट, सोलर पॉवर और डिजिटल म्युजियम का भी उद्घाटन किया है। अवसर पर पमरे के जनरल मैनेजर अजय विजयवर्गीय, मंडल रेल प्रबंधक डा. मनोज कुमार सिंह, एडीआरएम सुधीर सरवरिया, सीनियर डीसीएम आनंद कुमार, सीनियर डीईएन विजय पांडेय, डीसीएम देवेश सोनी, स्टेशन डायरेक्टर एकेएस यादव सहित जोन और मंडल के अधिकारी उपास्थित रहे।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग-
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही कर्मचारी भी इस कार्यक्रम के गवाह बने हैं। लोगों ने शेल्फी प्वाइंट बनने पर यहां जमकर परिवार के साथ शेल्फी क्लिक की हैं। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर हमारा राष्ट्रीय ध्यव लहरा रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।
Created On :   6 March 2019 10:51 AM GMT