नवोदय बैंक घोटाला: संचालक भूमिगत, दो लग्जरी कारें जब्त

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नवोदय बैंक घोटाला: संचालक भूमिगत, दो लग्जरी कारें जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नवोदय बैंक के अध्यक्ष अशोक धवड़ समेत अन्य संचालकों के घर अपराध शाखा के आर्थिक विभाग ने छापा मारा। धवड़ दंपति फरार है। उनकी दो लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई से अन्य आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

नवोदय अर्बन क्रेडिट को-आप. बैंक के अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक धवड़ के धंतोली स्थित मकान पर गुरुवार की शाम पुलिस ने छापा मारा, लेकिन धवड़ दंपति पुलिस के हाथ नहीं लगे। कार्रवाई के दौरान धवड़ का पुत्र घर में था। उससे उसके पिता के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसने अशोक धवड़ और किरन धवड़ के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस ने दो लग्जरी कारें जब्त की हैं। यह कारें अशोक धवड़ के नाम से होने की जानकारी आर्थिक विभाग की उपायुक्त श्वेता खेडकर ने दी है। 

कई स्थानों पर दी दबिश
उपायुक्त खेडकर ने बताया कि फरार धवड़ दंपति की तलाश में शहर में और भी स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने महल और इतवारी क्षेत्र में अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापे मारे। इस दौरान प्रसाद पिंपले को गिरफ्तार किया गया है।  प्रसाद बैंक संचालक मंडल में से एक है। जांच अधिकारी फुलपगारे ने बताया कि प्रसाद ने कर्जदारों की संपत्ति का वैल्युएशन बढ़ा-चढ़ा कर बताया है, जबकी जिस संपति के वैल्युएशन पर करोड़ों का कर्ज बैंक ने दिया है, उस संपत्ति का वैल्युएशन उतना नहीं था। इसके लिए दस्तावेजों में भी फर्जीवाड़ा हुआ है।

इतने कर्ज में डूबी बैंक
उल्लेखनीय है कि  नोवदय बैंक में 38 करोड़ 75 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। प्रकरण में करीब 25 से 30 आरोपियों की लिप्तता है। इसमें कुछ बड़े चेहरे भी हैं, जो शहर में नामी व्यापारी हैं। उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार करने का दावा उपायुक्त श्वेता खेड़कर ने किया है। 

Created On :   6 July 2019 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story