महाअष्टमी आज, देशभर में महागौरी के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

महाअष्टमी आज, देशभर में महागौरी के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
हाईलाइट
  • मां महागौरी के मंदिरो में भक्तों का मेला
  • महाअष्टमी पर होती है मां महागौरी की विशेष पूजा
  • शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्री की देशभर में धूम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत वर्ष में शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का त्योहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। आज महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के पूजन के साथ देशभर में हिंदू धर्म के अनुयायी कन्याओं का पूजन भी करते हैं। वहीं देशभर के मंदिरों समेत पारंपरिक रूप से पंडालों  में भी मां दुर्गा की स्थापना कर पूजन किया जाता है। कामाख्या मंदिर गुवाहाटी, मुंबई स्थित मुंबा देवी मंदिर, मध्य प्रदेश के सलकनपुर और मैहर समेत सभी शक्तिपीठों में विशेष पूजन का दौर जारी है। आज बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए उनके दरबार पहुंच रहे हैं। वहींं बिहार के सीएम नितीश कुमार ने पटना के बारी पाटन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।




 

 

Created On :   17 Oct 2018 4:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story