इस रॉयल अंदाज में पटौदी घूमने निकले छोटे नवाब तैमूर, वायरल हो रहे वीडियो

Nawab Taimur ali khan walking in Pataudi in this royal style
इस रॉयल अंदाज में पटौदी घूमने निकले छोटे नवाब तैमूर, वायरल हो रहे वीडियो
इस रॉयल अंदाज में पटौदी घूमने निकले छोटे नवाब तैमूर, वायरल हो रहे वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफअली खान अपने बेटे तैमूर अली खान का खास ख्याल रखते हैं। वे तैमूर के साथ स्पेशल टाइम बिताते हैं। समय समय पर तैमूर को लेकर हॉलीडे पर भी जाते हैं। वे अक्सर तैमूर को आम जिंदगी से भी परिचित करवाते हैं। इसके लिए उन्हें जब भी वक्त मिलता है वे तैमूर को लेकर पटौदी हाउस जाते हैं। उनकी पटौदी में घूमते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियों वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान के पूर्वज पटौदी के नवाब थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hi everyone

A post shared by Taimur Ali Khan FC (@taimurfc) on

इन वीडियो में तैमूर अली खान बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। वे गाय के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। तैमूर की गाय को चारा खिलाते हुए कई फोटोज वायरल हो रही है। एक वायरल वीडियो में तैमूर सैफ के कंधे पर बैठे हुए हैं। सैफ भी बड़े मजे से तैमूर को कंधे पर बिठाए, घूमते नजर आ रहे हैं। वो गांव में एक महिला से कहते हैं दीदी हम आपकी गाय देखने आए हैं, देख लें? इसके बाद वो महिला कहती हैं कि हां देख लीजिए। फिर वो तैमूर को लेकर गाय देखने के लिए जाते हैं। इस दौरान गांव के कई लोग उनके पीछे-पीछे चलते हुए दिखाई देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#taimuralikhan with #kareenakapoorkhan in his home town Pataudi

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वहीं एक वीडियो में करीना तैमूर के शूज़ बांधते नजर आ रही हैं। कॉफी विद करण पर, करीना ने खुलासा भी किया था कि वह तैमूर के चारों ओर मीडिया को देखकर चिंतित रहती हैं। 

तैमूर की उम्र अभी सिर्फ दो साल है। वे इतनी कम उम्र में ही सुपरस्टार बन गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर तैमूर के अपडेट्स देखने के लिए नजरे गढ़ाए रहते है। मार्केट में तैमूर की तरह दिखने वाले खिलौने भी आ गए है। हर जगह बस तैमूर को लेकर चर्चा होती रहती है। कभी उनके कपड़ों की तो कभी उनके जूतों की। अपने चारो तरफ मीडिया को देख देखकर तैमूर भी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। वे मीडिया को देखते ही अपने हाथ हिलाकर हाय करते हैं। 

Created On :   6 March 2019 8:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story