जंगल में पुलिस और नक्सली मुठभेड़, तुलसी डोंगरी से महिला नक्सली का शव बरामद

Naxalite killed in encounter before Republic Day celebrations
जंगल में पुलिस और नक्सली मुठभेड़, तुलसी डोंगरी से महिला नक्सली का शव बरामद
जंगल में पुलिस और नक्सली मुठभेड़, तुलसी डोंगरी से महिला नक्सली का शव बरामद

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार की सुबह छत्तीसगढ़ सीमा से सटे एटापल्ली तहसील के मुसपर्शी जंगल परिसर में सी-60 जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। साथ ही नक्सलियों की विभिन्न जीवनावश्यक सामग्री भी बरामद की। मुठभेड़ में पुलिस जवान पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की एटापल्ली तहसील के गट्टा (जांभिया) पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मुसपर्शी जंगल परिसर में शुक्रवार की सुबह सी-60 का दल नक्सल खोज मुहिम पर तैनात था। इसी बीच घने जंगलों में घात लगाए बैठे बंदूकधारी नक्सलियों ने अचानक पुलिस दल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलिबारी की। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से चली गोलीबारी में पुलिस के बढ़ते दबाव को देख नक्सली घने जंगलों का लाभ उठाकर घटनास्थल से फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों द्वारा घटनास्थल की जांच करने पर एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। इसके अलावा गड़चिरोली के भामरागढ़ तहसील के अनेक स्थानों पर नक्सलियों ने सड़कों पर पेड़ काटकर यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित किया है। उधर सुकमा के तुलसी डोंगरी में मुठभेड़ के दौरान महिला नक्सली को मार गिराया है। जिसकी एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने की पुष्टि है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद शव बरामद किया गया।

Created On :   25 Jan 2019 4:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story