गड़चिरोली में नक्सलियों ने की तीन लोगों की हत्या

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गड़चिरोली में नक्सलियों ने की तीन लोगों की हत्या

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में एक बार फिर नक्‍सलियों ने कहर बरपाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील ताड़गांव में नक्सलियों ने आतंक मचाते हुए तीन लोगों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने हत्या कर शवों को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलने के बाद से गढ़चिरौली के जंगलों में नक्‍सलियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को नक्‍सलियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर किया। पुलिस की तरफ से क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है और सर्चिंग तेज कर दी गई है। घटनास्थल के आस-पास बड़े पैमाने पर नक्सली सामग्री बरामद की गई है। जिसमें बैनर व पर्चे भी हैं।नक्‍सलियों की इस कार्रवाई को नौ महीने पहले 37 नक्‍सलियों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराने का जवाब माना जा रहा है।

बता दें कि साल 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गढ़चिरौली से एक बड़े नक्सली को गिरफ्तार किया जो 1992 से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर बड़े पैमाने पर कारतूस लेता था और इनका प्रयोग नक्सली करते थे। इस नक्‍सली पर दो लाख का इनाम था। 22 अप्रैल, 2018 को गढ़चिरौली में महाराष्ट्र पुलिस के कमांडोज के सी-60 स्क्वाड ने 37 नक्‍सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। यह अभियान कई दिनों तक जारी रहा था। उस समय इस अभियान को भारी बारिश और संख्याबल में कमी के कारण रोक दिया गया था।

Created On :   22 Jan 2019 9:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story