महाराष्ट्र के गडचिरोली में नक्सलियों ने फूंके 27 वाहन

Naxals set fire on vehicles at road construction site gadchiroli
महाराष्ट्र के गडचिरोली में नक्सलियों ने फूंके 27 वाहन
महाराष्ट्र के गडचिरोली में नक्सलियों ने फूंके 27 वाहन

डिजिटल डेस्क, गडचिरोली। महाराष्ट्र के गडचिरोली में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों को फूंक दिया। नक्सियों ने गडचिरोली जिले के कुरखेड़ा में सड़क निर्माण के करीब 27 वाहनों को आग लगा दी। गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने बताया कि घटना कुरखेडा तहसील के दादापुरा में हुई है। 

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। नक्सलियों ने सड़कों पर खड़े वाहनों को कैरोसिन और डीजल डाल कर आग के हवाले कर दिया। वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बता दे 27 अप्रैल को भी नक्सलियों ने गडचिरोली में पुलिस जवानों पर हमला किया था। नक्सलियों ने एक बम धमाका किया। हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।

Created On :   1 May 2019 7:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story