NCP ने कहा - प्रज्ञा का गोडसे से खून का रिश्ता, शिवसेना का तंज "शाह भगवान नहीं, तो ममता भी संत नहीं"

NCP said- pragya have blood relation with Godse, Shiv sena attacks on Mamta
NCP ने कहा - प्रज्ञा का गोडसे से खून का रिश्ता, शिवसेना का तंज "शाह भगवान नहीं, तो ममता भी संत नहीं"
NCP ने कहा - प्रज्ञा का गोडसे से खून का रिश्ता, शिवसेना का तंज "शाह भगवान नहीं, तो ममता भी संत नहीं"

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश के भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने हमला बोला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि प्रज्ञा ने आंतकवादी गोडसे को राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र दिया है। क्योंकि उनका उनसे खून का रिश्ता है। लेकिन सवाल यह है कि प्रज्ञा का समर्थन करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्या भूमिका होगी। मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नतमस्तक होते हैं। प्रज्ञा ने जब शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था तब मोदी उनके समर्थन में उतर आए थे। अब मोदी को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को बताना चाहिए कि गोडसे राष्ट्रभक्त थे क्या। 

Created On :   16 May 2019 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story