एनसीपी की पहली सूची जारी : 11 उम्मीदवारों में सुले, महाडिक, तटकरे शामिल 

NCPs first list released : Sule, Mahadik, Tatkare included in 11 candidates
एनसीपी की पहली सूची जारी : 11 उम्मीदवारों में सुले, महाडिक, तटकरे शामिल 
एनसीपी की पहली सूची जारी : 11 उम्मीदवारों में सुले, महाडिक, तटकरे शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के चार मौजूदा सांसदों में से तीन को फिर से उम्मीदवारी मिली है। 11 उम्मीदवारों में से 10 महाराष्ट्र के जबकि एक उम्मीदवार लक्ष्यद्वीप के लिए घोषित किया गया है। गुरुवार को प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटील ने उम्मीदवारों की सूची जारी  की। राकांपा उम्मीदवारों की पहली सूची में बारामती से पार्टी सांसद सुप्रिया सुले, कोल्हापुर से सांसद धनंजय महाडिक और सतारा से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले शामिल हैं। जबकि हातकणंगले सीट पर स्वाभिमान शेतकरी संगठन के अध्यक्ष सांसद राजू शेट्टी को राकांपा ने समर्थन दिया है। पाटील ने बताया कि बीड और अहमदनगर सीट को लेकर चर्चा हुई है। शुक्रवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने वाली है। पाटील ने बताया कि अभी कुछ सीटों की अदला-बदली को लेकर कांग्रेस से बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस-राकांपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 26 सीटों पर कांग्रेस और 22 पर राकांपा अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। 

सीट                     उम्मीदवार 

रायगढ                 सुनील तटकरे
बारामती               सुप्रियाताई सुले, 
सातारा                 उदयनराजे भोसले, 
कोल्हापुर              धनंजय महाडिक, 
बुलढाणा               राजेंद्र शिंगणे
जलगांव                गुलाबराव देवकर
परभणी                 राजेश वीटेकर
मुंबई उत्तर पूर्व      संजय दिना पाटील
ठाणे                     आनंद परांजपे
कल्याण                बाबाजी पाटील
लक्षद्वीप              मोहम्मद फैजल, 
 

Created On :   14 March 2019 2:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story