एनडी तिवारी की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए

एनडी तिवारी की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तिवारी की हालत नाजुक होने के बाद उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। फ़िलहाल उनका इलाज दिल्ली स्थित साकेत के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। एनडी तिवारी को 20 सितंबर को भी ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने बताया है कि उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था।

एनडी तिवारी इकलौते सीएम हैं, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं। वो संयुक्त उत्तर प्रदेश और बाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तिवारी इसके अलावा साल 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। वह तत्कालीन पीएम राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस में थे, इसी साल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह और उनका बेटा रोहित शेखर तिवारी भाजपा में शामिल हुए थे। तिवारी का नाम सेक्स स्कैंडल में आ चुका है। वह तब चर्चा में आए थे जब इंदिरा गांधी ने 1976 में वीर बहादुर सिंह को उन्हें सीएम बनाने के लिए पद से हटा दिया था। 1976 में वह यूपी के सीएम बने। 1984 में उन्हें दोबारा यूपी की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला। 1988 में एक बार फिर वो सत्ता में आए। साल 2002 में वो उत्तराखंड के सीएम बने।

18 अक्तूबर, 1925 को नैनीताल के बलूती गांव में पैदा हुए तिवारी आजादी के समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे। बात सन् 2009 की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त (एनडी) तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे। एक दिन टीवी पर उनकी एक कथित सेक्स सीडी सामने आई, हर तरफ उसकी चर्चा होने लगी। उस सीडी में एनडी तिवारी तीन महिलाओं संग आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे। उस वीडियो क्लिप को तेलुगू चैनल ने प्रसारित किया था। इसके बाद उन्हें राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर वापस लौटना पड़ा। सीडीकांड को उन्होंने अपने खिलाफ विरोधियों की साजिश बताया था।

 

Created On :   5 Nov 2017 4:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story