पहली बार बेटी के साथ नजर आई नेहा धूपिया

पहली बार बेटी के साथ नजर आई नेहा धूपिया

डिजिटल डेस्क । एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। पहली बार नेहा अपनी बेटी के साथ नजर आई। शुक्रवार को मां-बेटी को अस्पताल से ड‍िस्चार्ज कर दिया गया। नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी और नेहा के पैरेंट्स भी थे। इस दौरान नेहा और अंगद के चेहरे पर बेहद खुशी दिखाई दी। बता दें पिछले हफ्ते ही नेहा की बेटी मेहर का जन्म हुआ और मेहर की पहली तस्वीर उनके दादा और पूर् क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने शेयर की थी। 


बिशन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- "ये छोटी सी प्यारी सी बच्ची अपने दादा के लिए दूसरी लाइफ लाइन है। नेहा और अंगद दोनों के परिवार को ये आशीष मिला है। ये सब मेहर के कारण संभव हुआ। ईश्वर तुम्हें खुश रखे।" बता दें कि नेहा धूपिया की बेटी शादी के छह महीने बाद पैदा हुई है। नेहा के मशहूर शो "नो फिल्टर नेहा" में उनके पति अंगद बेदी ने बताया था, "नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत "डांट" पड़ी थी।" 

 

अंगद ने बड़ी ही ईमानदारी से और बहुत बेबाकी से नेहा के सवालों का जवाब दिया। अंगद ने बताया कि नेहा के साथ 7 फेरे लेने से पहले अंगद ने तकरीबन 75 महिलाओं को डेट किया है। वो अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों को भी डेट कर चुके हैं। अंगद ने बताया कि वो किसी भी लड़की के साथ बहुत लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में नहीं रहे।

 

बता दें कि नेहा प्रेग्नेंसी में भी काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहीं। उन्हें अक्सर इवेंट्स में या स्टूडियो में देखा जाता था। प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा का स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ था। वो स्टाइल के मामले में बॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड का बड़ा नाम हैं। प्रेग्नेंसी के समय भी उनका स्वैग किसी से कम नहीं है। वो अक्सर एक से बढ़कर एक फैशनेबल ड्रेस में नजर आती हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की गुपचुप तरीके से हुई शादी ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी कर लेने की जानकारी दी थी।

Created On :   24 Nov 2018 6:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story