शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म

शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी के घर रविवार सुबह को बेटी जन्म लिया। नेहा और अंगद के स्टाफ के जरिए ये जानकारी दी गई।  खबर मिलते ही बॉलीवुड से सेलेब्स को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। नेहा धूप‍िया इस वक्त खार में बने एक हॉस्प‍िटल में एडमिट हैं। नेहा और उनकी बेटी दोनों ही सेहतमंद हैं। प‍िछले द‍िनों नेहा का बेबी शॉवर काफी चर्चा में रहा था। नेहा ने अपने बेबी शावर के लिए सफेद रंग की फ्र‍िली फ्रॉक ड्रेस को चुना था। इस समारोह में कई सेलेब्स नेहा से मिलने पहुंचे थे। बता दें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की गुपचुप तरीके से हुई शादी ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी कर लेने की जानकारी दी थी। 

 

गौरतलब हा कि नेहा, अंगद ने इस साल 10 मई को अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।

 

हाल ही में नेहा के शो "नो फिल्टर नेहा" में अंगद बेदी पहुंचे थे। बातचीत के दौरान अंगद ने कबूला कि शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट थी और इसी वजह से उनकी फैमिली को मनाने में थोड़ी दिक्कतें आई थीं। नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। हाल ही में नेहा के चैट शो पर अंगद ने नेहा की प्रेग्नेंसी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। अंगद ने बताया, "नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत "डांट" पड़ी थी।"

 

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वो कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं। बाद में नेहा ने कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "और ये नई शुरुआत। हम तीन।"  

 

बता दें कि नेहा प्रेग्नेंसी के बाद भी काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहीं। उन्हें अक्सर इवेंट्स में या स्टूडियो में देखा जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा का स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ है। वो स्टाइल के मामले में बॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड का बड़ा नाम हैं। अंगद ने ट्विटर पर अपने करीबियों की बधाइयां कबूलते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है।

 


 

Created On :   19 Nov 2018 3:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story