नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, मौत का आंकड़ा 108 तक पहुंचा

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, मौत का आंकड़ा 108 तक पहुंचा
हाईलाइट
  • नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही
  • बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 108 हुई
  • 33 लापता हैं

डिजिटल डेस्क, काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खल में पिछले दो सप्ताह से तबाही मचा रखी है। बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है, जबकि 33 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

मुख्य जिला अधिकारी दीजन भट्टाराई ने बताया, पश्चिमी नेपाल के लामजुंग जिले में बुधवार को बाढ़ में कम से कम चार लोग मारे गए और सात लोग लापता हो गए। इसके अलावा घटना में नौ अन्य लोगों को चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, ऐसा माना जा रहा है कि वे इस क्षेत्र में एक जलविद्युत परियोजना के श्रमिक थे। फ्लैश फ्लड के कारण जलविद्युत परियोजना का बुनियादी ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

स्थानीय लोगों की मदद के लिए देश की सेना, नेपाल पुलिस बल (एनपीएफ) द्वारा एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान जारी है। बता दें कि, 11 जुलाई से हिमालयी देश को नुकसान पहुंचाने वाली मूसलाधार बारिश ने देश भर के 70 में से 35 जिलों को प्रभावित किया है। इसके अलावा स्वच्छता की कमी से महामारी की आशंका बढ़ गई है। इस बीच नेपाल सरकार ने विदेशी सहायता नहीं लेने का फैसला किया है और इसके बजाय स्थानीय निकायों को बचाव और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Created On :   24 July 2019 8:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story