दिवाली पर भूल कर भी किसी को ना दें ये गिफ्ट्स

Never give these things in gifts on Diwali, know why
दिवाली पर भूल कर भी किसी को ना दें ये गिफ्ट्स
दिवाली पर भूल कर भी किसी को ना दें ये गिफ्ट्स

डिजिटल डेस्क । भारत में दिवाली के त्योहार को सबसे खास त्योहार के रूप में देखा जाता है। हिंदुओं का यह त्योहार काफी बड़ा पर्व माना जाता है। दिवाली का त्योहार यानी खुशियां बांटने का त्योहार है। कार्तिक महीने की अमावस्या को हर साल दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन रावण पर भगवान राम विजय हासिल कर अयोध्या वापस लौटे थे। जिसके बाद लोगों ने भगवान राम के आने की खुशी में दीप जलाकर स्वागत किया गया। कार्तिक अमावस्या की रात काफी अंधेरी होती है। वहीं दीप जलाकर चारों तरफ रोशनी कर इस अंधकार में भी खुशहाली ला दी जाती है। साल 2018 में दीपावली 7 नवंबर को है। दिवाली पर अक्सर गिफ्ट्स का लेन-देन चलता रहता है लेकिन कुछ खास चीजों को दिवाली पर कभी भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में इन चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें दिवाली के त्योहार पर उपहार में देने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।

 

Created On :   4 Nov 2018 8:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story