डुअल ABS के साथ लॉन्च हुई 2019 TVS Apache RTR 180

डुअल ABS के साथ लॉन्च हुई 2019 TVS Apache RTR 180

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पावरफुल बाइक्स में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अधिकांश कंपनियों ने ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) देना शुरु कर दिया है। वहीं कई पुराने मॉडल्स को भी एबीएस के साथ फिर से अपडेट किया गया है। इसी क्रम में भारत की टू और थ्री व्हीलर कंपनी TVS ने अपनी पॉपुलर बाइक Apache RTR 180 का 2019 मॉडल लॉन्च कर दिया है। 

नई 2019 TVS Apache RTR 180 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड TVS Apache RTR 180 की एक्स शोरूम कीमत 84,578 रुपए और Apache RTR 180 एबीएस की कीमत 95,392 रुपए है।

अपडेट
नए मॉडल में कई सारे नए अपडेट देखने को मिलेंगे। यह पहले से अधिक आकर्षक है। इसकी स्टाइल रेसिंग कार्बन फाइबर थीम पर आधारित है, इसमें रेस इंस्पायर्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं। अपडेट में इंस्पायर्ड ग्राफिक्स और रिवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि शामिल हैं। इसमें अल्कंटारा फिनिश सीट और इंटीग्रेटेड फ्रेम स्लाइडर्स, क्रैश गार्ड और डायल-आर्ट के साथ बैक-लिट स्पीडोमीटर दिया गया है। 

सुरक्षा
नए मॉडल में सस्पेंशन ड्यूटीज के तौर पर टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स अप और रियर में गैस चार्ज्ड डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ब्रेकिंग के तौर पर फ्रंट और एंड में डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS का विकल्प दिया गया है। 

इंजन
इसमें मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 177.4 cc सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 16.62PS की पावर और 15.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।   
 
कलर 
बात करें कलर की तो इसमें आपको पांच रंगों का विकल्प मिलेगा। इसमें Pearl Wight, Gloss Black, T-Gray, Matt Blue और Matt Red शामिल हैं। 

इनसे मुकाबला
इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar 180, Honda CB Hornet और Suzuki Gicker  जैसी बाइक से होगा।

Created On :   21 Nov 2018 6:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story