BMW M5 के इस कारनामे की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

New BMW M5 Slides Into Guinness World Records With Longest Vehicle Drift
BMW M5 के इस कारनामे की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
BMW M5 के इस कारनामे की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW की नई कार M5 का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया है। यह रिकॉर्ड दुनिया में सबसे लंबी ड्रिफ्ट करके बनाया गया है और लगभग 8 घंटे लगातार कार ड्रिफ्ट करके इस मुकाम को हासिल किया गया है। बता दें कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 374.1 किमी तक BMW M5 को ड्रिफ्ट किया गया और इसे अंजाम देने वाला व्यक्ति BMW परफॉर्मेंस स्कूल इंस्ट्रक्टर है जिनका नाम जोहान श्वार्ट्ज है। जोहान ने साउथ कैरोलीना में स्किड पैड पर इस रिकॉर्ड को बनाया और इसी दौरान कार में 5 बार फ्यूल भरा गया। इस समय ट्रैक पर BMW परफॉर्मेंस सेंटर के चीफ ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर मैट मुलिन्स ने कार चलाई। इस रिकॉर्ड के दौरान कार को कहीं भी रोका नहीं गया, बल्कि दोनों कारें साथ ट्रैक पर ड्रिफ्ट कर रही थीं और कार की डिकी में रखे फ्यूल को भरा जा रहा था।

BMW ने टोयोटा के बनाए पिछले सबसे लंबी वाहन ड्रिफ्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है जो 144.12 किमी का था। ये रिकार्ड टोयोटा की GT86  के नाम था।  जुलाई 2014 में बने इस रिकॉर्ड को टोयोटा ने जून 2017 में दोबारा 165 किमी कार को ड्रिफ्ट करके कायम किया। पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए जोहान को सिर्फ 549 लैप्स पार करने थे, लेकिन उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 2000 लैप से भी ज्यादा लैप पार किए। इसके साथ ही BMW ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसमें दो कारों ने एक ट्रैक पर एकसाथ इतनी लंबी ड्रिफ्ट की है। इसके साथ ही BMW ने एक ही दिन में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए हैं।

BMW को इन कारों में एक रीफ्यूलिंग सिस्टम लगाना पड़ा था जिसका नॉजल बाहर की ओर निकला हुआ था। इससे चलती कार में फ्यूल भरा जा सका और कार को फ्यूल के लिए रुकना नहीं पड़ा। जहां जोहान इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने में व्यस्त थे, वहीं चलती कार में फ्यूल भरने का मुश्किल काम मुलिन्स को दिया गया था। BMW के बनाए ये दोनों रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली हैं और इन्हें कायम करने में वाकई काफी मेहनत लगती है। हालांकि कंपनी ने सिर्फ इतनी लंबी ड्रिफ्ट के हिसाब से ये ट्रैक बनाया और कार के टायर्स भी इसी हिसाब के थे। BMW M5 में 4.4-लीटर का V8 इंजन लगाया गया है। यह इंजन 600 bhp पावर और 750 Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

 

Created On :   11 Jan 2018 3:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story