एमएस धोनी के घर आई नई कार, जानें धोनी के इस 'खिलौने' की खासियत

New car came to MS Dhonis house, Wife Sakshi wrote Miss U Mahi
एमएस धोनी के घर आई नई कार, जानें धोनी के इस 'खिलौने' की खासियत
एमएस धोनी के घर आई नई कार, जानें धोनी के इस 'खिलौने' की खासियत
हाईलाइट
  • पत्नी ने लिखा तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी
  • पत्नी साक्षी धोनी ने इस कार की फोटो शेयर की है
  • भारत में इस एसयूवी की कीमत 1.07 करोड़ रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मोटर बाइक के कितने शौकीन हैं यह तो सब जानते हैं। उनके पास कई शानदार बाइक्स के साथ खूबसूरत और दमदार कारों का कलेक्शन है। अब कलेक्शन में एक और कार शामिल हो गई है। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर अपनी नई लाल रंग की कार की फोटो शेयर की है। यह है कार है जीप कंपनी की ग्रैंड चेरोके, जिसकी भारत में एक्स शो रूम कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। 

साक्षी ने कैप्शन में लिखा है, “घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं।” बता दें धोनी इस समय घर पर नहीं है। माही को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की पाधी मिली हुई है, ऐसे में वे दो माह की छुट्टी पर कश्मीर गए हैं और भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं। 

कार की खासियत
जीप कंपनी की "ग्रैंड चेरोके" एसयूवी एक पांच सीटर कार है। इसमें कंपनी ने 3604 सीसी का इंजन दिया है। इस कार में पाॅवर स्टीयरिंग, एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पाॅवर विंडो फ्रंट, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग और फ्रंट में फाॅग लाइट लगी है। 

कार और बाइक का कलेक्शन
मालूम हो कि धोनी के पास Ferrari 599 GTO, Hammer H-2, GMC Sierra जैसी कारों का कलेक्शन है। इसके अलावा उन्होंने अपने रांची स्थित घर में ही गैराज भी बनवा रखा है, जिसमें वह अपनी बाइकों का कलेक्शन रखे हैं। उनके बाइक कलेक्शन में Kawaski Ninja H-2, Confederate hellcat, BSA, Suzuki Hayabusa और एक Norton Vintage प्रमुख बाइक हैं।

Created On :   10 Aug 2019 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story