19 अक्टूबर को लाॅन्च होगी नई Honda CR-V, जानें खूबियां  

19 अक्टूबर को लाॅन्च होगी नई Honda CR-V, जानें खूबियां  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी होण्डा अपनी 5th जनरेशन SUV कार CR-V को आगामी माह में 9 अक्टूबर को लाॅन्च करने जा रही है। बड़ी SUV कार के शौकीनों के लिए नई CR-V खास होगी। इस कार में पहले की अपेक्षा काफी हद तक बदलाव किया गया है। आकर्षक डिजाइन के साथ इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई को काफी बढ़ाया गया है। वहीं इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें पहले के मुकाबले नए फीचर्स मिलेंगे। इस SUV में पेट्रोल और डीजल इंजन दो विकल्प दिए गए हैं। हालांकि 7 सीटर का आॅपशन सिर्फ डीजन वर्जन में होगा। बात करें माइलेज की तो इसका पेट्रोल वर्जन 14 KM/L और डीजल 19 KM/L का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपए तक आंकी जा रही है। नई CR-V में और क्या है खास, आइए जानते हैं:—

इंजन
इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 154 PS पावर के साथ 192 NM का टाॅर्क जेनरेट करेगा। यह इंजन 14 KM/L का माइलेज देगा। वहीं बात करें डीजल वर्जन की तो इसमें 1.6 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। यह 120 PS पावर और 300 NM का टाॅर्क जेनरेट करेगा। इसमें टू व्हील ड्राइव के साथ ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प मिलेगा। डीजल इंजन 19 KM/L तक का माइलेज देने में सक्षम हैं। दोनों इंजन 9 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स से लैस हैं।

फीचर्स 
इसके डैशबोर्ड पर कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 7 इंच का इंफोटेंनमेंट सिस्टम डिस्प्ले दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक हैंड ब्रेक और इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।

पहले की अपेक्षा बड़ी
नई Honda CR-V पहले से अधिक लंबी, चौड़ी और ऊंची है। इसकी लंबाई को 4545 mm से बढ़ाकर 4592 mm तक किया गया है, जो 47 mm अधिक है। वहीं चौड़ाई 1820 mm से बढ़ाकर 1855 mm कर दी गई है, यह 35 mm ज्यादा है। इसमें ऊंचाई 1685 mm से बढ़ाकर 1689 mm कर दी गई है, जो 4 mm अधिक है। इसके अलावा इस कार का व्हीलबेस भी 2620 mm से बढ़ाकर 2660 mm कर दिया गया है, पहले की अपेक्षा यह 40 mm अधिक है।

5 और 7 सीट का विकल्प
नई CR-V के पेट्रोल वेरिएंट में 5 सीटर और डीजल इंजन में 7 सीटर का आॅप्शन दिया गया है।

इनसे मुकाबला
नई Honda CR-V का मुकाबला Jeep Compass, Hundai Tucson, Toyota Fortuner, Ford Endeavour, isuzu mu x जैसी SUV से होगा। 

Created On :   18 Sep 2018 6:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story