नए साल के जश्न में डूबे सेलिब्रिटीज, VIDEO में देखिए किसने कहां मनाया जश्न

New year 2018 celebration with virat anushka alia bhatt and Taimur Ali Khan
नए साल के जश्न में डूबे सेलिब्रिटीज, VIDEO में देखिए किसने कहां मनाया जश्न
नए साल के जश्न में डूबे सेलिब्रिटीज, VIDEO में देखिए किसने कहां मनाया जश्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूरी दुनिया आज 1 जनवरी को साल 2018 के स्वागत जश्न में डूबी हुई है। न्यूजीलैंड से शुरु हुआ ये जश्न जापान, ऑस्ट्रेलिया होते हुए भारत भर में भी छाया हुआ है। भारतीय दिग्गज नेता, अभिनेता और खिलाड़ी इस जश्न को अपने एक अलग ही अंदाज में मना रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाला कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका में यह जश्न मना रहा है। तो वहीं छोटे नवाब सैफ अली खान पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ स्विट्ज़रलैंड की वादियों में यह जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखिए किसने कहां कहां मनाया जश्न...

 

विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। विराट और अनुष्का ने दक्षिण अफ्रीका में ही नया साल मनाया।

बॉलीवुड के ख़िलाड़ी अक्षय कुमार भी छुट्टियों का मज़ा लेने साउथ अफ्रीका में हैं। उनके साथ उनकी वाइफ ट्विंकल ने भी नए साल का स्वागत साउथ अफ्रीका में ही किया।

सोनम कपूर नए साल पर अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन पेरिस में हैं। सोनम ने पेरिस में न्यू ईयर मनाया।

सुशांत सिंह राजपूत नए साल का स्वागत करने यूरोप गए। सुशांत ने ऐल्प्स में स्कीइंग कर नए साल का स्वागत किया।

श्रीलंकन ब्यूटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन ने बाली में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

 

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। पिग्गी चोप्स ने नए साल का आग़ाज़ लंदन में ही किया।

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सुरवीन चावला नए साल की छुट्टियां मनाने साउथ अफ्रीका पहुंची और वहीं पर उन्होंने 2018 का स्वागत किया।

टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर ने अपनी क्लोज फ्रेंड्स के साथ अमेरिका के लॉस एंजेल्स में नए साल का स्वागत किया।

 

आलिया भट्ट अपनी फ्रेंड के साथ बाली में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं और आलिया ने न्यू ईयर भी बाली में ही सेलिब्रेट किया।

 

करीना कपूर ख़ान और उनके हबी सैफ अली ख़ान नए साल पर स्विट्ज़रलैंड में हैं। सैफीना के साथ उनके साहबज़ादे तैमूर भी हैं।

Created On :   1 Jan 2018 1:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story