न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी के आरोपी ने वकील को हटाया, खुद लड़ेगा अपना केस

न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी के आरोपी ने वकील को हटाया, खुद लड़ेगा अपना केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हमला कर 50 लोगों को मारने वाले आरोपी ब्रेनटन टैरेंट ने अपने वकील को हटा दिया है। टैरेंट कोर्ट में होने वाली सुनवाई में खुद बहस करेगा। क्राइस्टचर्च जिला अदालत में टैरेंट का नेतृत्व करने वाले वकील रिचर्ड पीटर्स ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टैरेंट मानसिक रूप से ठीक है।    

शुक्रवार को मस्जिदों में मौत का खेल खेलने वाले ब्रेनटन टैरेंट को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जब उसे कोर्ट में लाया उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह कोर्ट में खड़ा मुस्कुरा रहा था। जस्टिस ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप तय किए। कोर्ट ने हमलावर को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेज दिया है। टैरेंट ने जमानत की कोई अर्जी नहीं दी। 5 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। 

न्यूजीलैंड की पुलिस ने आरोपी के न्यू साउथ वेल्स के दो घरों में छानबीन की। अधिकारियों का कहना है कि टैरेंट का परिवार जांच में सहयोग कर रहा है। उसकी मां और बहन को सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया गया है। हमले के बाद से ही न्यूजीलैंड में हाई अलर्ट है। टैरेंट ने घिनौने अपराझ का लाइव वीडियो भी बनाया था, जो 17 मिनट का था।
 

Created On :   18 March 2019 6:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story