T-20 रैंकिंग : वेस्ट इंडीज को 119 रन से हारकर न्यूजीलैंड बनी नंबर-1 टीम

T-20 रैंकिंग : वेस्ट इंडीज को 119 रन से हारकर न्यूजीलैंड बनी नंबर-1 टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ICC की ताजा T-20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम नंबर एक पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने तीसरे T-20 मैच में 119 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही कीवीज टीम ने ये T-20 सीरीज 2-0 से जीत ली। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम 121 अंक के साथ नंबर 3 पर काबिज है। पाकिस्तान टीम एक अंक नीचे गिरकर नंबर 2 पर आ गई है।

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने अपने T-20 करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। 104 रन की अपनी पारी में मुनरो ने महज 53 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और 10 छक्कों के साथ जबरदस्त शतक जड़ा। इसके साथ ही मुनरो T-20 इंटरनेशनल के इतिहास में तीन शतक मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मार्टिन गप्टिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी भी की। न्यूजीलैंड ने अपनी पारी के 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 243 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम 16.3 ओवरों में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी।

इसके साथ ही बाद कीवीज टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर रैंकिग में टॉप पायदान पर कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड के 126 अंक है, जबकि पाकिस्तान 124 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया के कुल अंक 121 है और वो फिलहाल तीसरे स्थान पर जमी हुई है। वहीं इंग्लैंड की टीम 119 प्वाइंट्स लेकर चौथे नंबर पर है। न्यूजीलैंड से सीरीज हारने वाली इंडीज टीम 115 अंकों के साथ 5वीं पायदान पर है। दक्षिण अफ्रीका के खाते में 112 अंक है और वो छठवें स्थान पर मौजूद है। सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके 111 अंक है। 88 अंकों के साथ श्रीलंका आठवें नंबर पर तो वहीं 86 प्वाइंट्स लेकर अफगानिस्तान की टीम नौवें स्थान पर है। दसवें नंबर पर बांग्लादेश की टीम है, जिसके कुल अंक 76 है।

1. न्यूजीलैंड                    126 प्वाइंट्स
2. पाकिस्तान                   124 प्वाइंट्स
3. इंडिया                        121 प्वाइंट्स 
4. इंग्लैंड                         119 प्वाइंट्स
5. वेस्ट इंडीज                  115 प्वाइंट्स
6. दक्षिण अफ्रीका            112 प्वाइंट्स
7. ऑस्ट्रेलिया                  111 प्वाइंट्स
8. श्रीलंका                       88 प्वाइंट्स
9. अफगानिस्तान             86 प्वाइंट्स
10. बांग्लादेश                 76 प्वाइंट्स

Created On :   3 Jan 2018 2:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story