IND VS NZ 1st ODI LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को नेपियर में 10 साल बाद हराया

IND VS NZ 1st ODI LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को नेपियर में 10 साल बाद हराया
हाईलाइट
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट हराया
  • मोहम्मद शमी मैन ऑफ द मैच चुने गए

डिजिटल डेस्क, नेपियर। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में बुधवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच में मिली जीत से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत को नेपियर में 10 साल बाद जीत हासिल हुई है। इससे पहले भारत 3 मार्च 2009 में जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत को 158 रनों का लक्ष्य दिया था। कम रोशनी के कारण खेल के बीच में रुकने से भारत को 49 ओवरों में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करना था। जिसे भारत ने 34.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मोहम्मद शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शिकर धवन ने सबसे ज्यादा 75 रन की नाबाद पारी खेली और वनडे में अपने 5000 रन भी पूरे किए। वहीं रोहित शर्मा 11 रन बनाकर और कप्तान विराट कोहली 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धवन के अलावा अंबाती रायडू 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए डग ब्रैसवेल और लोकी फग्र्यूसन ने 1-1 विकेट झटके। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसके लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। विलियमसन के अलावा रॉस टेलर ने 24 रन बनाए। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके। केदार जाधव को एक सफलता मिली। 

टीमें:- 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। 

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, टिम साउदी, लोकी फग्र्यूसन और ट्रैंट बाउल्ट।

Created On :   23 Jan 2019 3:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story