NGT ने कंस्ट्रक्शन पर भी लगाई रोक, गंदगी करने वालों पर होगा जुर्माना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या अब तय कर दी है। NGT ने सोमवार को दिए अपने आदेश में साफ कर दिया है कि अब से वैष्णो देवी मंदिर में 1 दिन में केवल 50 हजार लोग ही जा पाएंगे। इसके साथ ही NGT ने मंदिर में हो रहे सभी तरह के कंस्ट्रक्शन वर्क्स पर भी रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NGT ने अपने आदेश में कहा है कि मंदिर में 1 दिन में केवल 50 हजार लोग ही दर्शन करने के लिए जाएं। अगर इससे ज्यादा लोग दर्शन के लिए जाते हैं, तो उन्हें रास्ते में ही अर्धकुमारी और कटरा में रोक दिया जाए।
इसके साथ ही NGT ने श्राइन बोर्ड को 24 नवंबर तक नया रास्ता खोलने का आदेश भी दिया है। इस रास्ते पर लोग और बैटरी गाड़ियां ही चलेंगी। इसके अलावा गंदगी करने पर भी 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
एनजीटी ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दरबार में 50 हजार लोगों की ही क्षमता है और इससे अधिक लोगों को वहां जाने की अनुमति देना खतरनाक हो सकता है जिसके चलते यह रोक लगाई गई है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये रोक कब तक लगी रहेगी। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण के चलते वैष्णो देवी में किसी भी तरह के नए निर्माण पर रोक लगा दी गई है। वैष्णो देवी मंदिर में कई बार लैंड स्लाइडिंग के चलते दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
Created On :   13 Nov 2017 7:24 AM GMT