अमरोहा में दो संदिग्धों के 5 ठिकानों पर NIA और UP ATS की छापेमारी

अमरोहा में दो संदिग्धों के 5 ठिकानों पर NIA और UP ATS की छापेमारी
हाईलाइट
  • NIA के साथ UP ATS की टीम भी मौजूद थी।
  • अमरोहा में दो संदिग्धों के पांच ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
  • सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह तक चली छापेमारी

डिजिटल डेस्क, अमरोहा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार की आधी रात को फिर से उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो संदिग्धों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों संदिग्धों को आतंकी संगठन से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान NIA के साथ UP ATS की टीम भी मौजूद थी। सोमवार को आधी रात को शुरू हुई छापेमारी मंगलवार तक चली। ये छापेमारी उन दो संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर हुई है जिन्हें NIA ने पिछले हफ्ते पकड़ा था। 30 दिसंबर की रात भी यूपी के अमरोहा से 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया था।

 


बता दें कि 26 दिसंबर को NIA और ATS के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार IS आतंकियों से पूछताछ के बाद NIA में यह कार्यवाही की गई। सूत्रों के अनुसार, 26 दिसंबर को हुई छापेमारी के बाद से ही एजेंसियां गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थीं, जिनसे हाल ही में पश्चिम यूपी के कुछ संदिग्धों का पता चला था।

NIA ने बीते दिनों दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छापेमारी की थी। दोनों जगहों से NIA ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जांच एजेंसी ने दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में छापा मारा, जहां से कुछ हथियार और आईएसआईएस के पैम्फलेट भी बरामद किए गए हैं। NIA ने इससे पहले आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब ए इस्लाम के 16 सदस्यों को हिरासत में लिया था, जिसमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये आतंकी संगठन, ISIS जैसे मॉड्यूल से प्रेरित बताए गए थे। इस संगठन के सदस्य उत्तर भारत में सीरियल धमाकों की साजिश रच रहे थे। NIA को मिले इनपुट्स के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल थी। गिरफ्तार आतंकी मुफ्ती सोहेल को इस ग्रुप का सरगना बताया गया था, आरोपियों में कुछ लोग इंजीनियर भी थे।

 

Created On :   1 Jan 2019 7:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story