निक-प्रियंका शादी से कमाएंगे लाखों, वेडिंग फोटोज का करेंगे सौदा

निक-प्रियंका शादी से कमाएंगे लाखों, वेडिंग फोटोज का करेंगे सौदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई । सितारे अपनी हर झलक के लिए पैसा कमा सकते हैं। चाहे वो किसी फिल्म में नजर आए या किसी सोशल कार्यक्रम में शिरकते करें। फिल्म स्टार सिलेब्रिटी होने का एडवांटेज लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ठीक ऐसा ही मौका लपका है, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने। दोनों ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। कपल की शादी राजस्थान के जोधपुर में राजसी अंदाज में होगी। खबर है कि ये कपल अपनी शादी से भी पैसे कमाने वाले हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो निक-प्रियंका ने अपनी शादी की तस्वीरों का एक मैगजीन के साथ सौदा किया है। निक-प्रियंका की शादी के बाद कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें इस मैगजीन के मंथली एडिशन में छापी जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्टार कपल ने इस डील के लिए करीब 2.5 मिलियन डॉलर्स वसूले हैं। इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की फोटो 19 करोड़ रुपए में बिकी है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस फोटो को किस मैग्जीन ने खरीदा है। 

आपको बाता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी स्टार कपल की शादी की तस्वीरें इस तरह से खरीदी गई हों। इससे पहले इसी साल सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की खास तस्वीरें वोग मैगजीन में छपी थीं। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि सोनम की शादी की ये डील कितनें में तय हुई थी। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने अगस्त में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई की थी। मुंबई में दोनों की रोके की रस्म की गई थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक 2 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों ने अपनी शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


निक जोनस देंगे बैचलर पार्टी 
निक जोनस शादी से पहले जल्द ही दोस्तों को बैचलर पार्टी भी देने वाले हैं। निक से पहले प्रियंका चोपड़ा ने एम्स्टर्डम में बैचलरेट पार्टी रखी थी। इसके अलावा इटली में प्रियंका ने पयजामा पार्टी दी थी। प्रियंका ने इन पार्टिज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। प्र‍ियंका की इस पयजामा पार्टी और बैचलरेट पार्टी में ईशा अंबानी और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। प्रियंका की गर्ल गैंग ने प‍िंक कलर का पजामा पहन रखा है। प्रियंका और निक अपनी इस शादी को दोनों देशों में कानूनी मान्‍यता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।  

 

दोस्तों को देंगे ये गिफ्ट 
निक अपनी शादी में दोस्तों को एक कस्टमाइज लाइम स्कूटर देने वाले है। निक ने इनकी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। निक ने फोटो के साथ लिखा- मैं अपने ग्रूम्समैन के साथ मस्ती के लिए कुछ नया खोज रहा था। निक द्वारा गिफ्ट किए जाने वाले स्कूटर्स पर सबके नाम लिखे हुए हैं। ये नाम हैं- सिद्धार्थ, फ्रैंकी, जो, निक, केविन और जोनाथन।आपको बता दें कि सिद्धार्थ प्रियंका चोपड़ा के भाई हैं। वहीं केविन, जो और फ्रैंकी निक जोनस के भाई हैं।
 

Created On :   12 Nov 2018 6:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story