प्रियंका की शादी में सोफी टर्नर पर टिकी रहीं सबकी निगाहें, देसी लुक में घायल करती रहीं विदेशी बाला

प्रियंका की शादी में सोफी टर्नर पर टिकी रहीं सबकी निगाहें, देसी लुक में घायल करती रहीं विदेशी बाला

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद उनके रिसेप्शन की फोटोज सामने आ गई हैं। प्रियंका-निक की रॉयल वेडिंग में फिरंगी रिश्तेदार और मेहमान काफी हद तक छाय रहे। खास कर प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन में अपने इंडियन आउटफिट से लोगों को काफी इम्प्रेस किया। संगीत में सोफी ने पिंक लहंगे में जमकर डांस किया। वहीं मेहंदी में ग्रीन लहंगा पहना था। प्रियंका-निक की शादी के बाद मंगलवार को दोनों ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया। इस रिसेप्शन में निक और प्रियंका के दोस्तों को न्योता दिया गया। प्रियंका यहां ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं और निक जोनस ने सूट पैंट पहना हुआ था, लेकिन यहां भी प्रियंका की जेठानी और सास के इंडियन अतार से किसी की नजरें नहीं हटी। खास बात ये भी रही कि निक की मां, पिता और भाभी भी पारंपरिक भारतीय अंदाज में दिखीं।

 

 

Created On :   5 Dec 2018 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story