बेटे ने निभाया वादा, चमचमाती कार के साथ पिता को दफनाया

Nigerian man buries father in brand-new BMW
बेटे ने निभाया वादा, चमचमाती कार के साथ पिता को दफनाया
बेटे ने निभाया वादा, चमचमाती कार के साथ पिता को दफनाया

डिजिटल डेस्क, नाइजीरिया। नाइजीरिया में एक ऐसा वाकया सामने आया है जो अपने आप में हैरान कर देने वाला है तो वहीं काफी मार्मिक भी है। यहां एक युवक ने अपने पिता की मौत के बाद उनके शव को एक ब्रैंड न्यू BMW कार के साथ दफनाया। कॉफिन की जगह BMW में शव को दफनाये जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और उस पर तरह तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक युवक ने पिता को नई कार देने का वादा किया था लेकिन अचानक पिता की मौत हो गई और उसके बाद बेटे ने ब्रैंड न्यू BMW कार में ही दफन करने का फैसला लिया। 

 

बेटे ने निभाया वादा

 

खबरों के मुताबिक नाइजीरिया के इहियाला के एक रिमोट विलेज में रहने वाले अजुबुइक नाम के युवक ने अपने पिता से वादा किया था कि वो उन्हें एक महंगी कार खरीदकर गिफ्ट करेगा लेकिन इससे पहले कि वो अपना वादा पूरा कर पाता पिता की अचानक मौत हो गई। पिता की मौत के बाद भी अजुबुइक नाम के इस युवक ने अपना वादा निभाया। बेटे ने एक ब्रैंड न्यू BMW कार खरीदी और फिर उसमें ही पिता के शव को दफन कराया। पिता को अंतिम विदाई देने के लिए इस बेटे ने 66 हजार डॉलर (करीब 43 लाख रुपए) की न्यू बीएमडब्ल्यू कार खरीदी और फिर पिता के शव को कार में रखकर उसे दफन करवाया। 

 

BMW Burial facebook के लिए इमेज परिणाम

 

वायरल हो रही तस्वीर 

 

कार के साथ पिता को दफन करने की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फेसबुक पर इसे 20 हजार से भी ज्यादा बार शेयर किया जा रहा है। तस्वीर में काले सूट पहने कुछ लोग चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार को जमीन में नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर पर यूजर्स की ओर से तरह तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे पैसे की बर्बादी बता रहे हैं तो कुछ नसीहत दे रहे हैं कि माता-पिता के लिए जिंदा रहते कार खरीदें। 

 

BMW Buried के लिए इमेज परिणाम

 

कार के साथ किसी इंसान के शव को दफनाए जाने का मामला इससे पहले चीन में सामने आया था तब एक परिवार ने एक शख्स के शव को सिल्वर ग्रे सेडान कार के साथ दफन किया था। तब कहा गया था कि मरने से पहले उस शख्स ने अपनी अंतिम इच्छा के तौर पर कहा था कि उसे उसकी मनपसंद कार के साथ ही दफनाया जाए। वहीं साल 2015 में नाइजीरिया में ही एक और ऐसा मामला सामने आया था जब एक युवक ने अपनी मां के शव को ब्रैंड न्यू हमर कार के साथ दफनाया था। 

Created On :   13 Jun 2018 5:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story