भारतीय पासपोर्ट रद्द होने के बाद नीरव मोदी ने की इन देशों की यात्रा

Nirav Modi travel across several countries even after passport revoked
भारतीय पासपोर्ट रद्द होने के बाद नीरव मोदी ने की इन देशों की यात्रा
भारतीय पासपोर्ट रद्द होने के बाद नीरव मोदी ने की इन देशों की यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सोमवार को कहा कि फरार डायमंड कारोबारी नीरव मोदी ने भारतीय पासपोर्ट निरस्त किए जाने के बावजूद कई देशों की यात्रा की। 24 फरवरी को ही इंटरपोल के सेंट्रल डेटाबेस में ये जानकारी दिखने लगी थी, इसके बावजूद नीरव मोदी तमाम देशों की यात्रा करने में कामयाब रहा।

इंटरपोल के सेंट्रल डेटाबेस में जानकारी अपडेट
CBI प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, नीरव मोदी का पासपोर्ट निरस्त होने के बाद हमने ये जानकारी 15 फरवरी को डिफ्यूशन नोटिस में अपडेट की थी। 24 फरवरी को नीरव मोदी के पासपोर्ट निरस्त होने की जानकारी इंटरपोल के सेंट्रल डेटाबेस में अपडेट हो गई थी जो सदस्य देशों के लिए उपलब्ध है। इंटरपोल को सीबीआई ने सरकार की ओर से जारी नीरव मोदी के 5 पासपोर्ट की जानकारी दी थी। ये पासपोर्ट एक दूसरे से लिंक है, लेकिन बुकलेट फुल हो जाने और रिनिवल के कारण इनकी संख्या बदल गई है।

 

 

किन देशों में की नीरव ने यात्रा?
इंटरपोल के सेंट्रल डेटाबेस में जानकारी फ्लेश होने के बाद ब्रिटेन ने जो जानकारी साझा की है उसके अनुसार  नीरव मोदी 15 मार्च को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से हॉन्ग कॉन्ग, 28 मार्च को न्यू यॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से हीथ्रो और 31 मार्च को हीथ्रो से चार्ल्स डि गॉले, पेरिस गया। उन्होंने कहा कि इंटरपोल के जरिए सीबीआई द्वारा जारी नोटिस के जवाब में सूचना उपलब्ध कराई गई। सूत्रों ने यह भी कहा कि एजेंसी के पास नीरव मोदी की लोकेशन के बारे में कोई भी विश्वसनीय सूचना नहीं है।

जानकारी साझा करना सदस्य देश के ऊपर
यहां हम आपको ये भी बता दें कि जानकारी डेटाबेस में अपडेट होने के बाद संदिग्ध की गतिविधि के बारे में सूचना साझा करना सदस्य देश के ऊपर है और एजेंसी उनसे जानकारी साझा करने का केवल आग्रह कर सकती है। CBI ने 25 अप्रैल, 22 मई, 24 मई और 28 मई को ब्रिटेन की इंटरपोल समन्वय एजेंसी को रिमाइंडर भेजे। अमेरिका, सिंगापुर, बेल्जियम, यूएई और फ्रांस की एजेंसियों को भी इसी तरह के रिमाइंडर भेजे गए।  

Created On :   18 Jun 2018 6:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story